दिलचस्प

स्लीवलेस टॉप पहने लड़की के साथ लड़के ने की ऐसी हरकत… आगे जो हुआ वो हमारे समाज के लिए एक सबक है! – देखें वीडियो

नई दिल्ली – वैसे तो हम 21 वीं सदी में पहुँच गए लेकिन हमारी सोच और समझ जैसे रुक सी गई। आज भी हम बात करते हैं लड़के लड़कियों के कंधें से कंधा मिलाकर चलने कि लेकिन क्या वाकई में ऐसा होता है। जब भी हम अपने आस-पास कोई लड़की देखते हैं हमारी सोच गंदी हो जाती है। हम अपने इसी सभ्य कहे जाने वाले समाज में महिलाओं में टाइट जींस पहनने से वासना बढ़ती है, जैसे कई बातें सुन चुकें हैं। ऐसे तमाम वाकये मिल जाएंगे जब किसी गांव या शहर या कही भी किसी लड़की को जींस या कुछ अन्य कपड़े पहनने पर रोका या कमेंट किया गया हो। Girl Sleeveless Top and Jeans.

हाल ही में किसी व्यक्ति के फेसबुक पेज से एक वीडियो शेयर किया गया है जो इन दिनों कापी वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़की पार्क में जींस और स्लीव लेस टॉप पहने किसी से बात कर रही है। पार्क में ही दो लड़के बैठे हैं जिनमें से एक लड़का लड़की को देखते ही उस पर कमेंट करने शुरु कर देता है। दुसरा लड़का जब उसे रोकता है तो वह कहता है कि, “देखा नहीं उसने जींस और स्लीव लेस टॉप पहना हुआ है, जो हर लड़के के लिए इन्विटेशन है।”

अपने दोस्त कि यह बात सुन लड़का कमेंट करने वाले लड़के को लड़की के पास लेकर जाता है और कहता है कि,  “इसने आप पे कमेंट किया क्योंकि आपने जींस पहना है, अब आप भी इसपे कमेंट किजिए क्योंकि इसने दो निकर और बनियान पहनी है।” लड़की मना कर देती है। फिर वो लड़का अपने दोस्त को समझाता है कि जींस पहनने का मतलब इन्विटेशन नहीं होता।

देखें वीडियो –

Back to top button