विशेष

दर्द भरी है भारतीय सेना के जवान और कश्मीरी मुस्लिम लड़की की प्रेम कहानी, पढ़कर आ जाएंगे आंसू

प्यार हमेशा दर्द देता है और इस बात को वही अच्छे से समझ सकता है जिन्हें सच्चा प्यार होता है। प्यार में लोगों का मिलना कम और बिछड़ना जाता होता है। मगर फिर भी लोग प्यार करना छोड़ते नहीं है और ये सच है कि प्यार करा नहीं हो जाता है। ये लाइन आपने कई फिल्मों में सुनी होगी लेकिन असल में भी ऐसा ही होता है। खासकर किसी अन्य धर्म या जाति के लोगों के बीच ऐसा होना बहुत मुश्किल हो जाता है। आज हम आपको ऐसी ही एक प्रेम कहानी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें दर्द भरी है भारतीय सेना के जवान और कश्मीरी मुस्लिम लड़की की प्रेम कहानी, इसे आपको जरूर पढ़ना चाहिए।

दर्द भरी है भारतीय सेना के जवान और कश्मीरी मुस्लिम लड़की की प्रेम कहानी

आज हम जिस प्रेम कहानी के बारे में बताएंगे इसे जानने के बाद आपकी आंखें भर जाएंगी क्योंकि ये कहानी आपके दिल को छूने वाली हो सकती है। हमारे देश की सीमा पर जब कोई जवान तैनात होता है तब जाकर हम सुरक्षित अपने घर से बाहर निकल सकते हैं और आराम की जिंदगी जी सकते हैं। ये बात साल 2000 की है जब एक 17 साल का लड़का सेना में भर्ती हुआ और उसने कसम खा ली थी कि वो देश की रक्षा के लिए हमेशा सरहद पर तैनात रहेगा। उस लड़के का नाम रणजीत सिंह था और उसकी ट्रेनिंग शुरु होने के दौरान उनकी पोस्टिंग कश्मीर में हुई थी। बुरहानी बानी की हत्या के बाद रणजीत सिंह के ऊपर एक बड़ा आरोप लगा था और सारी कश्मीरी जनता इन जवानों से बहुत गुस्सा हो गई थी और उस दौरान ही पत्थर बाजी भी शुरु हुआ था। एक मेडिकल टीम भी इन जवानों के लिए भेजी गई थी औऱ कहा गया था कि इस आरोप की पूरी तरह से जांच की जाएगी। इसके बाद रणजीत सिंह को टीम के साथ कश्मीर मे तैनात किया गया था। जहां पर उन्हें एक लड़की मिली और दोनों ने एक-दूसरे को दिल दे दिया था। इस तरह उनका प्रेम चलता रहा और अचानक खबर आई कि रणजीत सिंह की पोस्टिंग बदली जा रही है और अब वे कहीं और ड्यूटी देंगे।

मगर इनका प्यार इतना गहरा हो चुका था कि रणजीत सिंह ने लाख कोशिश करके अपनी पोस्टिंग रुकवा ली। उन्हें 6 महीने का समय मिल गया और जब घर जाने की बारी आई तो वे अपने घर चले गए। घर से लौटने पर रणजीत सिंह अपनी प्रेमिका के लिए एक अंगूठी भी लाए थे। फिर एक दिन जब जाने के लिए वे समान पैक कर रहे थे और उसके बाद अपनी प्रेमिका को मिलने के लिए एक टूटे हुए मकान में बुलाया। रणजीत सिंह अपनी शादी की बात कर रहे थे लेकिन जब वो उस मकान से बाहर निकल रहे थे तब लोग वहां पर आ गए और सबको बहुत समझाया लेकिन लोगों ने उनके ऊपर रेप का आरोप लगा दिया। उन्होंने लोगों को खूब समझाने की कोशिश की लेकिन कोई समझने को तैयार ही नही था फिर उन्होंने हवा में एक फायरिंग की और लोगों को फिर समझाने की कोशिश की। जब कोई समझ नहीं पाया तो उन्होंने खुद को गोली मार ली और ये प्रेम कहानी खुद ही खत्म हो गई। इसमें कसूर ये था कि वो भारतीय सेना में था और उसे प्यार मुस्लिम लड़की से हो गया था।

Back to top button