राजनीति

AAP की इस 43 साल की नेता को पति ने क्यों दिया तलाक, सामने आई ये बात

इंसान के जीवन में ना जाने क्या-क्या होता है, कुछ ऐसा जिससे वो खुद हैरान सा हो जाता है। आज तक आपने किसी नेता के बारे में सुना होगा जो किसी ना किसी की चापलूसी के साथ राजनीति में आकर किसी अच्छे पद को पाया हो लेकिन कुछ ऐसे लोग भी हैं जिन्हें राजनीति में जगह अपने कामों और मेहनत की वजह से मिलती है। आज हम आपको ऐसी ही एक राजनीतिज्ञ के बारे में बताएंगे लेकिन AAP की इस 43 साल की नेता को पति ने क्यों दिया तलाक, इसके पीछे की वजह क्या हो सकती है ?

AAP की इस 43 साल की नेता को पति ने क्यों दिया तलाक

भारत की राजनीति में उन महिलाओं की संख्या कम है जो राजनीति के चरम तक गई हों,  लेकिन अलका लाम्बा एक ऐसी नेता है जिन्होंने अपने दम पर देश की राजनीति में मुकाम हासिल करते हुए नाम कमाया है। अलका ने अपनी राजनीति की शुरुआत एक छात्र नेता के रूप में की, जब वे सिर्फ 19 साल की थीं। उस समय उन्होंने कांग्रेस की स्टूडेंट विंग एनएसयूआई को ज्वाइन किया उसके बाद वो एनएसयूआई की अध्यक्ष बन गईं। छात्र संघ के चुनाव लड़कर भारी मतों से विजय बनी और इन चुनावो में जीत के बाद उनकी एंट्री कांग्रेस में हो गई और समय के साथ उन्होंने कांग्रेस में भी नाम भी खूब कमाया। साल 1975 में दिल्ली में जन्मी अल्का लांबा की पढ़ाई भी दिल्ली के सरकारी स्कूल में ही हुई। अलका ने इसके बाद आगे की पढाई दिल्ली विवि के दयाल सिंह कॉलेज और सेंट स्टीफन कॉलेज से की  थी। उन्होंने एमएड और एमएससी की पढ़ाई भी पूरी की है।

अपनी पढाई पूरी होने और राजनीति में कदम ज़माने के बाद अलका ने लोकेश कपूर नाम एक आदमी से शादी कर ली थी और दोनों की शादीशुदा जिंदगी शुरुआती दिनों में बहुत अच्छे से चली लेकिन बाद में उन दोनों के बीच अनबन शुरू हो गयी। आखिरकार एक साल बाद ही साल 2003 में लोकेश ने अलका को तलाक दे दिया। लोकेश के मुताबिक उसकी पत्नी अलका उसे और उसके परिवार को प्रताड़ित करती थी और उनके घर में भी उनके परिवार वालों के साथ राजनीति करने लगी थी। लोकेश ने बताया कि अलका उनके घर पर कब्ज़ा भी करके उनके घरवालों की स्थिति काफी बुरी कर दी थी। इस वजह से लोकेश ने तंग आकर अलका को तलाक दे दिया, हालांकि इन सब में अलका का कहना है कि उनके पति झूठ बोल रहे हैं वे कभी ऐसा नहीं कर सकती। उनके ऊपर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।

बाद में ज्वाइन की AAP

साल 2014 में अलका ने आम आदमी पार्टी (AAP) ज्वाइन कर ली थी। फिलहाल अलका सिंगल रह रही हैं और आम आदमी पार्टी के लिए काम करती हैं। अलका सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और ट्विटर पर हमेशा अपने कोई ना कोई ख्याल शेयर करती रहती हैं। अलका को सामाजिक काम करना पसंद है और वे कई NGO’S से भी जुड़ी हुई हैं।

Back to top button