बॉलीवुड

ऐश्वर्या की खूबसूरती और पॉपुलेरिटी नहीं बल्कि इस वजह से अभिषेक ने की थी उनसे शादी

प्यार एक ऐसा एहसास जो जब दो लोगों के बीच होता है तो उसे लोगों की परवाह नहीं होती है। प्यार में सिर्फ लोग एक-दूसरे के साथ को पसंद करते हैं। अगर आप किसी से प्यार करते हैं तो फिर क्या समाज और क्या दुनिया भर के बंधन। प्यार करने वालों के मन में बस एक ही बात होती है कि किस तरह से अपने प्यार को मुकम्मल किया जाए। बॉलीवुड का एक पुराना गाना है, ना उम्र की सीमा हो..ना जन्म का हो बंधन…जब प्यार करे कोई…तो देखे केवल मन”। इस गाने के बोल बिल्कुल सही हैं। जब लोग प्यार करते हैं तो वो सिर्फ एक-दूसरे का मन देखते हैं। ना तो उन्हें जाति से मतलब होता है ना धर्म से और ना ही उम्र से।

बात करें बॉलीवुड इंडस्ट्री की या टीवी इंडस्ट्री की तो इन दोनों ही जगहों पर कई ऐसे कपल्स हैं जिनकी उम्र में बहुत ज्यादा फासला है, लेकिन इसके बावजूद भी उन लोगों में प्यार हुआ और अपने प्यार को मुकाम तक पहुंचाने के लिए उन्होंने शादी भी की हम ना जाने कितने ही सेलेब्स की लव स्टोरी आपको बता चुके हैं जिनकी उम्र में काफी ज्यादा अंतर हैं लेकिन इसके बावजूद भी वो काफी अच्छे से अपनी लाइफ एक-दूसरे के साथ जी रहे हैं। आज हम आपको एक और ऐसे ही कपल के बारे में बताएंगे जिसमें पत्नी की उम्र पती से ज्यादा है, लेकिन इसके बावजूद भी उनके प्यार में कोई कमी नहीं हैं।

कहते हैं कि पत्नी की उम्र यदि पति से ज्यादा होती है तो वह भाग्यशाली होता है। पति के लिए पत्नी की उम्र ज्यादा होना लक्की माना जाता है। बता दें कि अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी को 10 साल हो गए हैं और ऐश्वर्या अभिषेक से उम्र में 3 साल बड़ी हैं। जहां ऐश्वर्या का करियर फिल्मों में  काफी अच्छा रहा वही अभिषेक फिल्मों में कुथ खासा कर नहीं पाए। लेकिन इसके बावजूद भी दोनों के बीच प्यार हुआ और दोनों ने शादी करी और 10 साल से एक मजबूत रिश्ते में बंधे हुए हैं। सबके मन में ये सवाल उठता होगा कि आखिर अभिषेक ने शादी के लिए ऐश्वर्या को ही क्यों चुना तो इस बात का जवाब अब अभिषेक ने दे दिया है।

अभिषेक ने इंटरव्यू में बताया था कि, उनकी ऐश्वर्या से शादी करने की वजह उनकी खूबसूरती नहीं बल्कि कुछ और है। उन्होंने कहा कि ऐश से सिर्फ इसलिए शादी नहीं की क्योंकि वे बॉलीवुड की सफलतम एक्ट्रेस है या वे मिस वर्ल्ड रह चुकी है बल्कि ऐश से शादी करने की वजह ये थी की वो एक लाजवाब इंसान है अभिषके ने कहा की उन्होंने उस ऐश से शादी की है जो रात में बिना मेकअप  के रहती है।

 

बात करें ऐश्वर्या की खूबसूरती की तो उसकी तो कायल पूरी दुनिया ही है। और इसी खूबसूरती और एक बेहतरीन इंसान होने की वजह से अभिषेक के दिल पर भी वो राज करती हैं। बता दें कि अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी 20 अप्रैल 2007 में हुई थी। दोनों की एक बेटी आराध्या भी है। बता दें कि ऐश्वर्या कहीं भी जाए उनकी बेटी हमेशा उनके साथ रहती हैं। जिससे एक बात तो साफ है कि ऐश्वर्या ने अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को बहुत बखूबी संभाल रखा है। उन्हें पता है कि एक अदाकारा होने के साथ ही वो एक मां भी हैं, और अपनी बेटी की परवरिश में वो कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं।

Back to top button