बॉलीवुड

इस वजह से प्रियंका ने छोड़ी थी सलमान की ‘भारत’ फिल्म, छोड़ने की बताई ये वजह

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने एक पार्टी के दौरान ‘भारत’ फिल्म छोड़ने के पीछे उनकी क्या वजह थी इसका खुलासा किया है। प्रियंका चोपड़ा ने ‘द स्काई इज पिंक’ फिल्म की रैप अप पार्टी  के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि भारत फिल्म के दौरान ही उन्हेें ‘द स्काई इज पिंक’ फिल्म ऑफर की गई थी और उन्होंने ‘द स्काई इज पिंक’ फिल्म की डायरेक्टर सोनाली बोस की वजह से इस फिल्म को चुना था। प्रियंका ने कहा, हर कोई भारत फिल्म को छोड़ने को लेकर मेरे से सवाल पूछा रहा है कि आखिर क्यों मैंने ये नाचने गाने वाली फिल्म को छोड़ दिया और इस फिल्म की जगह एक 18 साल के बच्चे की मां का किरदार निभा चुना?  प्रियंका के मुताबिक उन्हें  सोनाली बोस की इस फिल्म का आइडिया खूब पसंद आया था और उन्होंने सोनाली के कारण इस फिल्म को हां कही थी।

‘द स्काई इज पिंक’ फिल्म पर बात करते हुए प्रियंका ने कहा, उन्हें इस फिल्म स्टोरी पसंद आई थी और ये फिल्म एक प्रेम कहानी हैं। आपको बात दें कि ‘द स्काई इज पिंक’ फिल्म आयशा चौधरी के जीवन पर आधिरत है जो कि एक मोटिवेशनल स्पीकर थी। आयशा चौधरी का निधन फाइब्रोसिस नामक बीमारी हो गया था। वहीं उनके जीवन की कहानी को इस फिल्म के जरिए दिखाया जा रहा है। प्रियंका चोपड़ा की ये फिल्म इस साल 11 अक्टूबर को रिलीज़ होने वाली है।

गौरतलब है कि भारत फिल्म में जो किरदार कटरीना कैफ द्वारा निभाया गया है, वो किरदार पहले प्रियंका चोपड़ा निभाने वाली थी। लेकिन फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले ही प्रियंका चोपड़ा ने इस फिल्म से किनारा कर लिया था और इस फिल्म को छोड़ दिया था। प्रियंका चोपड़ा के इस फैसले से सलमान खान काफी गुस्सा हुए थे और कई मौकों पर सलमान खान ने प्रियंका चोपड़ा के प्रति अपनी नाराजगी भी जाहिर की थी। एक कार्यक्रम के दौरान सलमान खान ने प्रियंका पर बयान देते हुए यहां तक कहे दिया था कि प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर में खूब स्ट्रगल किया है और उसके बाद ही वो आज इस मुकाम पर पहुंची हैं। अगर उन्होंने सब कुछ छोड़कर शादी करने का फैसला किया है, तो ये बढ़िया है। प्रियंका बरेली से आईं हैं, उन्होंने ब्यूटी पेजेंट को जीता है और फिर मिस वर्ल्ड बनीं हैं। वे बेहद प्रोफेशनल इंसान हैं।

इतना ही नहीं सलमान खान ने प्रियंका चोपड़ा के भारत फिल्म छोड़ने के बाद इस बात का खुलासा भी किया था कि प्रियंका ने उनके साथ ये फिल्म करने की इच्छा जाहिर की थी और उसके बाद ही प्रियंका को ये फिल्म दी गई थी।

बॉक्स ऑफस पर हिट हुई भारत फिल्म

गौरतलब है कि सलमान खान और कटरीना कैफ स्टारर ‘भारत’ फिल्म बॉक्स ऑफस पर पिछले हफ्ते रिलीज हो गई है। इस फिल्म को दर्शकों द्वारा काफी पसंद भी किया जा रहा है और एक हफ्ते के अंदर ही इस फिल्म ने अच्छी खासी कमाई भी कर ली है। ये फिल्म इस साल की सबसे अधिक कमाई करने वाली दूसरी फिल्म भी बन गई है।

Back to top button