बॉलीवुड

जब अपनी हंसी की वजह से प्रियंका चोपड़ा को पड़ा था जोरदार थप्पड़, मारने वाले का नाम कर देगा हैरान

बॉलीवुड की देसी गर्ल कही जाने वाली प्रियंका चोपड़ा ने अपने अभिनय और काबिलियत के बल पर सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी अपना परचम लहराया है। और अब वो एक इंटरनेशनल स्टार बन गई हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अब दूरी में अपने हुनर का लोहा मनवा लिया है। बता दें कि आए दिन प्रियंका अपनी किसी ना किसी वजह से खबरों में बनी रहती हैं। बता दें कि इन दिनों प्रियंका चोपड़ा भारत में ही हैं और उन्होंने हाल ही में ‘द स्काई इज पिंक’ की शूटिंग खत्म की।

जैसा की हमने आपको बताया कि प्रियंका आए दिन खबरों में बनी रहती हैं। हाल ही में उनकी एक निक की एक फोटो सोशल मीडिया में काफी वायरल हुई थी जिसमें वो दोनों एक-दूसरे को मिस कर रहे है। बता दें कि निक और प्रियंका एक बहुत ही रोमेंटिक कपल हैं। इन दिनों प्रियंका की लाइफ से जुड़ा एक किस्सा सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है, जिसे प्रियंका चोपड़ा ने कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में लोगों से शेयर किया था। उसमें उन्होंने बताया था कि एक बार उनको एक बंदर ने बहुत जोरदार थप्पड़ मारा था।

प्रियंका ने बताया था, ‘मैं लखनऊ में तीसरी क्लास में थी और हमारे स्कूल के पास एक पेड़ था जहां बहुत सारे बंदर आया करते थे। तो एक बंदरिया ऊपर खड़े होकर पता नहीं, अपने आप को साफ कर रही थी तो मुझे ये बहुत फनी लगा। मैं खड़े होकर हंस रही थी उसके ऊपर जोर जोर से।’मैं बंदरिया को देखकर हंस रही थी और कह रही थी कि हाहहाह देखो कैसे अपने आप को साफ कर रही है। वो नीचे आई, उसने मुझे देखा…मुझे थप्पड़ मारा और ऊपर चली गई। मुझे एक बंदरिया से थप्पड़ पड़ा।’

वैसे प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में नजर आने वाली हैं, जिसकी रैप अप पार्टी हाल ही में ऑर्गनाइज की गई थी। जहां पर प्रियंका व्हाइट कलर की ड्रेस में पहुंची और उन्होंने वहा पर जमकर मस्ती की। इस पार्टी का एक वीडियो भी  सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वो अपनी ही फिल्म दिल धड़कने दो के गाने गल्लां गूड़ियां पर डांस कर रही हैं।

फिल्म द स्काई इज पिंक 11 अक्टूबर को रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन सोनाली बोस ने किया है। फिल्म का निर्माण रॉनी स्क्रूवाला और सिद्धार्थ रॉय कपूर ने किया है। फिल्म में प्रिंयका चोपड़ा के अलावा फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी अहम भूमिकाओं में हैं। जहां फिल्म में प्रियंका और फरहान जायरा के माता-पिता का रोल निभाने वाले हैं। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने ये फिल्म सलमान खान की फिल्म भारत को छोड़ने के बाद साइन की थी। प्रिंयका ने भारत को शूटिंग शुरू होने से पहले ही छोड़ दिया था और उन्होंने इसकी वजह अपनी शादी को बताया था। जिस वजह से सलमान खान उनसे अभी तक नाराज हैं।

वहीं प्रियंका चोपड़ा के हाथ एक और नई उपलब्धि मिली है और उन्होंने एक बार फिर से भारत का सिर ऊंचा किया है। बता दें कि यूनिसेफ की गुडविल एंबेसडर प्रियंका चोपड़ा को न्यूयॉर्क के प्रतिष्ठित समारोह यूनिसेफ स्नो फ्लेक बॉल में सम्मानित किया जाएगा। यूनिसेफ यूएसएस ने ट्विटर पर यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रियंका को डैनी काये ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड दिया जाएगा।

Back to top button