बॉलीवुड

इस फिल्म को रिजेक्ट करने के बाद शाहिद कपूर को आज तक है अफसोस

शाहिद कपूर जिनको एशिया के मिस्टर हैंडसम मैन का खिताब मिल चुका है। बता दें कि शाहिद कपूर ने जब फिल्मों में एंट्री की थी तभी से वो अपने क्यूट लुक को लेकर के काफी लड़कियों के दिलों में जगह बना ली थी। जहां बीच में शाहिद का फिल्मी करियर थोड़ा डगमगाया था तो वहीं कुछ फिल्मों में शाहिद के अभिनय ने उनको इस इंडस्ट्री में नए मुकाम पर पहुंचा दिया था।

बता दें कि जल्द ही शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में शाहिद कपूर के साथ उनके साथ लीड रोल में कियारा आडवाणी नजर आएंगी। ये एक रोमेंटिक लव स्टोरी है। बता दें कि इन दिनों शाहिद और कियारा आडवाणी दोनों ही फिल्म के प्रमोशन में काफी बिजी हैं। हाल ही में फिल्म के प्रमोशन के चलते शाहिद कपूर ने अपनी जिंदगी के एक ऐसे वाक्ये का जिक्र किया है जिसका अफसोस उनको आज तक है।

बता दें कि हाल ही में शाहिद कपूर ने बताया कि उनको आमिर खान की फिल्म रंग दे बसंती में काम करने का मौका मिला था, लेकिन उन्होंने उस वक्त फिल्म में काम करने से मना कर दिया था। शाहिद कपूर ने बताया कि इस फिल्म को मना करने का अफसोस आज तक है। बता दें कि फिल्म रंग दे बसंती में शाहिद कपूर को सिद्धार्थ का रोल ऑफर हुआ था। लेकिन उस वक्त शाहिद कपूर ने ये रोल ठुकरा दिया था। बता दें कि ये फिल्म साल 2006 में रिलीज हुई थी और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत शानदार प्रदर्शन किया था।

वहीं जल्द ही शाहिद कपूर 2017 तेलुगू ब्लॉकबस्टर मूवी अर्जुन रेड्डी के हिंदी रीमेक कबीर सिंह में नजर आएंगे। बता दें कि बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म 21 जून को रिलीज होगी। शाहिद के फैंस उनकी इस मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। संदीप वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म में कियारा आडवाणी, सुरेश ओबेरॉय और अर्जुन बाजवा अहम रोल में दिखेंगे।

बता दें कि इसके पहले शाहिद कपूर की फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू रिलीज हुई थी। लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज तो हुई लेकिन बहुत बुरी तरह से पिट गई थी। जिसके बाद शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह से उनके फैंस और खुद शाहिद को काफी आशाएं हैं। हर किसी को यही आशा है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दमदार प्रदर्शन दिखाने वाली है। शाहिद कपूर इस फिल्म में एक आशिक का किरदार निभाएंगे। जो अपने प्यार को पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।

Back to top button