राजनीति

इन बॉलीवुड सेलेब्स का स्टारडम चुनावों में नहीं आया काम, करना पड़ा हार का सामना

न्यूज़ट्रेंड वेब डेस्क: 23 मई को लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे सामने आए हैं। बता दें कि एक बार फिर से देश की जनता ने मोदी सरकार को चुना हो और एक बार फिर से मोदी सरकार ने सत्ता में वापसी की है। बता दें कि इस बार मोदी सरकार और कांग्रेस पार्टी में भी ककई बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए हैं। और देश के अलग-अलग राज्यों से चुनाव लड़ा है। बता दें कि लोकसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद जहां कई सेलेब्स ने इस चुनाव में जीत हासिल की है तो वहीं कुछ लोगों को हार का सामना भी करना पड़ा है।

बता दें कि मोदी की लहर में कुछ चुनावी फिल्म मोदी लहर में हिट हो गए हैं तो कुछ बुरी तरह से फ्लॉप। बता दें कि भाजपा की तरफ से भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ ने भी इस बार चुनाव में अपनी किस्मत आजमाई है और उन्होंने अखिलेश यादव के खिलाफ आजमगढ़ से चुनाव लड़ा था लेकिन वहां से निरहुआ की हार का सामना करना पड़ा और निरहुआ की चमक फीकी पड़ती दिखाई दी।

जया प्रदा

बॉलीवुड ऐक्ट्रेस जया प्रदा ने रामपुर से बीजेपी की उम्मीदवारी में चुनाव लड़ा था। उनका सामना समाजवादी के कैंडिडेट आजम से था, लेकिन जया प्रदा का स्टारडम इस चुनाव में नहीं चला और उन्हें 1,09,997 मतों से हार मिली।

दिनेश लाल यादव

भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ अखिलेश यादव के खिलाफ आजमगढ़़ लोकसभा सीट से पहली बार भाजपा पार्टी की तरफ से चुनाव में उतरे थे। लेकिन निरहुआ को भी 2,59,874 मतों से करारी हार मिली।

राज बब्बर

बॉलीवुड एक्टर राज बब्बर ने कांग्रेस की तरह से फतेहपुर सीकरी से चुनाव लड़ा था। उन्होंने काफी चुनाव प्रचार भी किया लेकिन इसके बाद भी राज बब्बर को  4,95,065 मतों से हार का सामना करना पड़ा।

पूनम स‍िन्हा

बॉलीवुड स्टार शत्रुघन सिन्हा की पत्नी भी इस बार सपा सरकार में शामिल हुई थीं और उन्होंने सपा पार्टी की तरफ से लोकसभा सीट से गृहमंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरी थीं। उनके कैंपेन में शत्रुघन सिन्हा और उनकी बेटी सोनाक्षी ने भी कई रोड शो किए लेकिन राजनाथ के खिलाफ उनको हार का सामना करना पड़ा। बता दें कि पूनम सिन्हा राजनाथ सिंह से 3,47,302 मतों से हार गईं।

प्रकाश राज

कर्नाटक की बेंगलुरु सेंट्रल लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे एक्टर प्रकाश राज भी चुनाव हार गए हैं, बता दें कि प्रकाश राज को महज 28906 वोट मिले। वहीं उनके खिलाफ खड़े हुए भाजपा प्रत्याशी पीसी मोहन को  602853 वोट मिले और उन्होंने जीत हासिल की।

उर्म‍िला

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर भी इस बार नॉर्थ मुंबई से पहली बार कांग्रेस की सीट से चुनाव लड़ रही थीं। लेकिन उनके अपोजिट खडे़ बाजपा प्रत्याशी गोपाल शेट्टी से उन्हें शिकस्त मिली और वो गोपाल शेट्टी से 4,65,247 मतों से हार गई।

मुनमुन सेन

पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट पर तृणमूल कांग्रेस पार्टी की कैंडिडेट और एक्ट्रेस मुनमुन सेन 1,97,637‬ मतों से चुनाव हार गईं। बता दें कि मुनमुन का सामना केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो से था।

Back to top button