बॉलीवुड

एक बार फिर से सलमान को लेकर किया विवेक ने मजाक, अबकी मनानी पड़ेगी उनको शामत

न्यूज़ट्रेंड एंटरटेनमेंट डेस्क: बॉलीवुड में दोस्ती और दुश्मनी दोनों ही जमकर होती है। बॉलीवुड में कई ऐसे सेलेब्स हैं जिनकी आपस में नहीं बनती हैं और उनके झगड़े काफी फेमस भी हैं। और उन्हीं मे से एक झगड़ा है सलमान खान और विवेक ओबेरॉय का। जी हां विवेक और सलमान के झगड़े को हर कोई भली भांति जानता हैं कि दोनों एक-दूसरे को जरा भी पसंद नहीं करते हैं।

बता दें कि विवेक ओबेरॉय ने सलमान खान से दुश्मनी उस वक्त ली थी जब उन्होंने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत की थी और सलमान खान बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर थे। बता दें कि सलमान से झगड़े के बाद विवेक का करियर डूब गया था। खबरों की मानें तो कोई भी प्रोड्यूसर विवेक के साथ काम करने को तैयार नहीं हो रहा था और उसकी वजह कहीं ना कहीं सलमान खान से उनके झगड़े को माना जा रहा है।

दोनों के झगड़े की शुरूआत हुई थी ऐश्वर्या राय को लेकर के। जैसा की सब जानते हैं कि सलमान और ऐशवर्या एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और फिर दोनों का ब्रेकअप हो गया और सलमान से ब्रेकअप के बाद ऐशवर्या और विवेक ओबेरॉय के अफेयर की खबरें सामने आने लगी थीं। बता दें कि उसी दौरान विवेक ओबेरॉय ने एक प्रेंस कांफ्रेंस में कह दिया था कि सलमान को ये नहीं पसंद है कि मैं उनकी एक्स गर्लफ्रेंड को डेट कर रहा हूं। एक रात उन्होंने नशे की हालत में मुझे कई दफा फोन भी किया। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में विवेक का ये बयान उनके लिए श्राप साबित हुआ।

हालांकि ये मामला काफी दिनों तक चला था लेकिन उसके बाद सब खत्म हो गया। बता दें की काफी समय बाद एक बार फिर से विवेक सलमान खान से पंगा लेते दिख रहे हैं। हाल ही में विवेक ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह सलमान से पूछना चाहते है कि क्या वह माफी देने में यकीन रखते है। लेकिन विवेक की इन बातों पर सलमान खान की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया लेकिन इस बार जो विवेक ने किया है उसके बाद सलमान खान अपना गुस्सा काबू में कर पाते हैं कि नहीं।

बता दें कि विवेक सोशल मीडिया परनऐश्वर्या राय बच्चन, सलमान और अभिषेक बच्चन के साथ-साथ अपनी एक तस्वीर को मर्ज कर शेयर किया है। इस तस्वीर के जरिए उन्होंने मजाकिया अंदाज में ओपिनियन पोल, एग्जिट पोल और रिजल्ट को समझाने की कोशिश की है। सबसे ऊपर सलमान-ऐश्वर्या की तस्वीर दिख रही है, जिसपर विवेक ने ओपिनयन पोल लिखा है। उसके नीचे उनकी और ऐश्वर्या की तस्वीर है, जिसे उन्होंने एग्जिट पोल का नाम दिया है। इसके ठीक बाद ऐश्वर्या-अभिषेक और आराध्या नजर आ रहे है, जिस पर विवेक ने रिजल्ट लिखा हुआ है।

इस तस्वीर को साझा करते हुए विवेक ने कैप्शन में लिखा है कि, ‘हा हा हा यहां पर कोई राजनीति नहीं है। यही जिंदगी है।’

बता दें कि इसके पहले भी विवेक कुछ ना कुछ कमेंट सलमान को लेकर कर रहे हैं लेकिन विवेक की इस हरकत के बाद देखना होगा कि सलमान खान उनको क्या जवाब देते हैं। बात करें वर्कफ्रंट की तो आने वाली 24 मई को विवेक स्टारर पीएम नरेंन्द्र मोदी बॉयोपिक रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के जरिए वो काफी समय बाद बड़े पर्दे पर नजर आएंगे।

Back to top button