बॉलीवुड

इन वजहों से लड़के तोड़ते हैं अपना रिश्ता, जान लेंगे तो आप भी फायदे में रहेंगे

न्यूज़ट्रेंड वेब डेस्क: प्यार एक ऐसा एहसास हैं जो दो लोगों को एक ऐसे खास रिश्ते में बांध देता है कि दो अजनबी एक-दूसरे से ऐसे रिश्ते में बंधकर जन्मों जन्म के लिए एक हो जाते हैं। जहां कई लोग अपने प्यार का मुकाम हासिल कर लेते हैं तो वहीं कुछ लोगों का प्यार अधूरा रह जाता है। कई बार रिश्ते में कभी लड़के धोखा दे देते है और वो लोग अचानक ही बदल जाते हैं।

आपने अक्सर ही सुना होगा कि लड़कों पर भरोसा नहीं करना चाहिए क्योंकि वो बेवफा होते हैं, लेकिन क्या आपको पता हैं कि लड़कों के ऐसा करने के पीछे कहीं ना कहीं लड़कियों की भी गलती होती है। आपको ये बात सुनकर बहुत अजीब लग रही होगी लेकिन ये बात सच है। तो चलिए आपको बताते हैं वो कारण जो बताते हैं कि लड़के किस वजह से रिश्ते तोड़कर के आगे निकल जाते हैं।

लड़की के इमोशंस

बता दें कि जब किसी रिश्ते की शुरूआत होती है तो लड़कियां काफी कूल होती हैं उनकी आपकी किसी भी चीज से किसी तरह की दिक्कत नहीं होती है। और आपको उनका यही अंदाज काफी अच्छा लगता हैं ना वो आप पर किसी तरह की रोक-टोक नहीं लगाती हैं और यहीं चीज लड़कों को काफी पसंद आता है। लेकिन समय के साथ लड़किया काफी इमोशनल हो जाती हैं, उन्हें अपने पार्टनर की हर छोटी-बड़ी बात से फर्क पड़ने लगता है। लेकिन जब लड़के उन सब पर खरे नहीं उतरते हैं तो लड़कियों को लगता है कि लड़के में बदलाव आ रहे हैं। इसकी वजह से लड़कियों को लगने लगता है कि उनका पार्टनर उनकी केयर नहीं करता और दोनों के बीच दूरियां आने लगती हैं।

इन्सिक्योरिटी

बता दें कि किसी भी रिश्ते में एक समय ऐसा आता है जब आप अपने पार्टनर से बहुत ज्यादा प्यार करते हैं और तभी मन में इन्सेक्योरिटी आ जाती है और यही वजहें होती हैं इस चक्कर में लड़कियां अपने पार्टनर का फोन चेक करती रहती है या दूसरी लड़कियों से उनकी दोस्ती को देख ब्वॉयफ्रेंड को भला बुरा कहती है। बता दें कि लड़कियों की ये आदतें लोगों को पसंद नही आती है।

ओवर पजेसिव 

बता दें कि किसी भी सक्सेस रिश्ते के पीछे होता है विश्वास। हर रिश्ता की नींव भरोसा होता है। लेकिन अगर आप अपने पार्टनर के साथ ओवर पजेसिव होने लगेंगे तो ये बात पार्टनर को कुछ समय बाद इरिटेट करने लगती हैं। और यह एक वजह होती हैं जब लड़के लड़कियों से दूर होने लगते हैं। इसलिए अपने रिश्ते में एक संतुलन बनाकर रखें।

बात-बात पर झगड़ा

बता दें कि यदि आप अपने पार्टनर पर हर छोटी बात पर लड़ाई करेंगे तो आपकी ये आदत उनको बिल्कुल भी पसंद नहीं आती है। बता दें कि आपके बेवजह गुस्से की वजह से सामने वाला व्यक्ति चिढ़ने लगता है।

Back to top button