बॉलीवुड

सोनाक्षी सिन्हा ने लोगों से अपने पिता के लिए मांगे वोट लेकिन हो गई ट्रोल

न्यूज़ट्रेंड एंटरटेनमेंट डेस्क: इन दिनों हर जगह चर्चा है तो बस इलेक्शन की। पूरा देश ही राजनीति में डूबा हुआ है और इससे बॉलीवुड भी अछूता नहीं रह गया है। बता दें कि बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं जिन्होंने अपनी फिल्मी करियर के बाद राजनीति का दामन थाम लिया है। इस बार सिर्फ बॉलीवुड जगत नहीं बल्कि क्रिकेट जगत के कई लोगों ने भी राजनीति में कदम रखा।

बात करें बॉलीवुड जगत की तो इस बार शत्रुघन सिन्हा ने भाजपा का दामन छोड़कर के कांग्रेस का दामन थाम लिया है। वहीं शत्रुघन सिन्हा की पत्नी ने भी सपा का दामन थाम लिया। अपनी पत्नी को जिताने के लिए शत्रुघन सिन्हा ही नहीं बल्कि सोनाक्षी सिन्हा और उनके बेटे ने भी उनका खूब सपोर्ट किया और रोड शो भी किया अब बता दें कि आने वाले 19 मई को होने वाले आखिरी इलेक्शन फेज़ के लिए सोनाक्षी सिन्हा ने ट्विटर पर लोगों से सपोर्ट मांगा है। सोनाक्षी सिन्हा ने ट्विटार पर लोगों से रिक्वेस्ट की है कि एक बार फिर से शत्रुघन सिन्हा को एक बार फिर से पार्लियामेंट तक पहुंचाएं।

लेकिन सोनाक्षी का ये सपोर्ट अपने पिता के लिए उल्टा पड़ता दिख रहा है। लोगों ने इस पोस्ट पर कई तीखी प्रतिक्रियाएं भी दी हैं।सोनाक्षी ने ट्वीट करते हुए कहा – बिहार, समय आ गया है आपके अपने बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा को वोट देने का. ईवीएम पर 2 नंबर दबाइए और हाथ के निशान को जिताइए.

 

अपने पिता के लिए इलेक्शन कैंपेन करने पर सोनाक्षी सिन्हा ने कई ट्रोल्स का शिकार हुई हैं। कई ट्रोल्स ने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा हार रहे हैं क्योंकि लोग मोदी को वोट दे रहे हैं। शत्रुघ्न सिन्हा बीजेपी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।बता दें कि पटना के इस क्षेत्र में 19 मई को चुनाव के आखिरी फेस में वोटिंग होने जा रही है। वहीं 23 मई को शत्रुघ्न सिन्हा के भविष्य का फैसला होने वाला है।

वहीं बात करें सोनाक्षी सिन्हा के वर्कफ्रंट की तो हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा फिल्म मल्टीस्टारर फिल्म कलंक में भी नजर आई है। इस फिल्म में वरुण धवन, आलिया भट्ट, संजय दत्त, माधुरी दीक्षित जैसे सितारे नज़र आए थे। यह एक मल्टीस्टारर फिल्म थी। इस फिल्म की लोगों से बहुत उम्मीदें थी लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कोई कमाल नहीं करा पाई। वहीं जल्द ही सोनाक्षी सलमान खान के साथ फिल्म दबंग 3 में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वे अक्षय कुमार के साथ मिशन मंगल में भी काम कर रही हैं. बता दें कि फिल्म कलंक की तरह ही फिल्म मंगल भी एक मल्टीस्टारर फिल्म है। इस फिल्म में सोनाक्षी के अलावा नवदीप सिंह की फिल्म में कैमियो भी निभाती हुई दिखेंगी। इस फिल्म में सैफ अली खान एक बेहद अलग रोल में नज़र आने वाले हैं।

Back to top button