दिलचस्प

ये 5 देश हैं हनीमून के लिए परफेक्ट, किफायती और बेहद खूबसूरत हैं ये जगहें

न्यूज़ट्रेंड वेब डेस्क: इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। बता दें कि टीवी सेलेब्स से लेकर के बॉलीवुड के कई सेलेब्स इस साल शादी के बंधन में बंधे। बता दें कि शादी के बाद हनीमून में जानें का सपना हर कोई देखता है। बात करें सेलेब्स की तो ये अपने हनीमून में देश के कोने-कोने में जाते हैं ऐसे में आप लोगों का भी मन होता होगा कि किसी ऐसी जगह पर जाएं और अपने शादी के बाद के समय को एंजव्याए करें और यादगार बनाएं। अगर आप भी अपने हनीमून को यादगार और रोमांटिक बनाना चाहते हैं कि तो आप भी अपने हनीमून के लिए कुछ खास प्लान कर सकते हैं। तो आज हम आपको देश की कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बताएंगे जो बेहद रोमांटिक हैं और किफायती भी।

बाली

बाली का नाम तो आपने सुना ही होगा बता दें कि बाली एक बेहतरीन हनीमून डेस्टिनेशन हैं। यहां पर समुद्र के किनारे लोग अपने खूबसूरत लम्हें सजोते हैं। बता दें कि बाली इंडोनेशिया में स्थित हैं और भारत की तरह यहां की करंसी भी रूपए ही है। साथ ही यह काफी सस्ता भी है। भारत के 471 रूपए बाली की करंसी के 1,00,000 रूपए के बराबर है। तो इस लिहाज से ये काफी किफायती और बेहद खूबसूरत जगह है अपनी हनीमून को यादगार बनाने के लिए।

मालदीव

बता दें कि बाली की तरह मालदीव भी बेहद सस्ता देश है। मालदीव में दुनिया के सबसे खूबसूरत बीच मौजूद हैं जो वहां की खूबसूरती की और बढ़ाते हैं। सिर्फ हनीमून ही नहीं बल्कि आप अपने फैमिली के साथ वेकेशन मनाने के लिए यहां पर आ सकते हैं।

ग्रीस

ग्रीस एक ऐसी जगह जो अपनी ऐतिहासिक धरोहरों के लिए जाना जाता है। यहां पर बेहद खूबसूरत बीचेस हैं जो लोगों का मन मोह लेते हैं। संतोरिनी और ऐथेंस यहां के सबसे लोकप्रिय आईलैंड हैं। बता दें कि ग्रीस घूमने के लिए मई से लेकर अक्टूबर महीने तक को सबसे बेहतर माना जाता है। यदि आप भी अपने हनीमून को बेहद खास और रोमेंटिक बनाना चाहते हैं तो आप भी सांडोरिनी या एथेंस को चुनें। इस जगहों पर आपको खूबसूरत नजारों के साथ प्राइवेसी भी मिलेगी।

थाइलैंड

बता दें कि बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन में थाइलैंड भी काफी मशहूर हैं। हनीमून के लिए लोगों की पसंद थाईलैंड भी हैं।  क्राबी 130 निर्जन और शांत द्वीपों का एक समूह है, जहां प्रकृति की खूबसूरती के साथ प्यार बरसता है। और यहां की खूबसूरती देखते ही बनती हैं। बता दें कि यहां से ढलता हुआ सूरज यहां का सबसे हसीन नजर आता है।

मॉरिशस

हनीमून डेस्टिनेशन में एक और बेस्ट जगह है मॉरिशस भी है। अपने खूबसूरत नजारों और समुद्री किनारों के लिए जाने जाने वाला मॉरिशस घूमने के लिए एक बेस्ट जगह है। यहां के खूबसूरत नजारों के साथ रंगीन समुद्र मॉरिशस को हनीमून डेस्टिनेशन के लिए अच्छा विकल्प बनाते हैं। बता दें कि यहां शॉपिंग के साथ घूमने और खाने-पीने की कई फेमस जगहें हैं जो लोगों को आकृषित करती हैं।

Back to top button