अध्यात्म

चाणक्य के अनुसार जीवन के ये 6 बातें भूलकर भी न बताएं किसी को, ऐसा करने से हो सकता है भारी नुकसान

जीवन से जुड़ी हुई कुछ ऐसी बातें होती हैं जो की कभी भी दूसरे लोगों को नहीं बतानी चाहिए। क्योंकि आपके जीवन से जुड़े ये राज जब अन्य व्यक्तियों को पता चल जाते हैं तो वो इनको आपके खिलाफ इस्तेमाल कर सकते हैं। इसलिए आप भूलकर भी नीचे बताई गई बातों को किसी के साथ भी शेयर ना करें और हमेशा इन्हें गोपनीय ही रखें।

जीवन से जुड़ी इन बातों को हमेशा रखना चाहिए गोपनीय-

घर से जुड़ी बातें

आप कभी भी किसी व्यक्ति को ये ना बताएं की आपके घर में क्या चल रहा है। कई बार हम अपने दोस्तों के साथ अपने घर के हालातों को सांझा कर लेते हैं। जो कि गलत होता है। इंसान को अपने घर की बातें और रहस्यों को हमेशा अपने तक ही सीमित रखना चाहिए और कभी भी दूसरे लोगों को घर के रहस्य नहीं बताने चाहिए।

धन से जुड़ी जानकारी

आप कितना कमाते हैं या फिर आपके पास कितनी संपत्ति है। ये कभी भी किसी को ना बताएं। क्योंकि कई बार लोग आपके पास अधिक पैसे देखकर आप से जलन लग जाते हैं। यहां तक कई बार लोगों की बुरी नजर भी आपके पैसों पर लग जाती है और ऐसा होने से आपको धन में हानि होने लग जाती है। इसलिए आप जितना हो सके इस बात को गुप्त ही रखें की आपके पास कितना धन है।

अपना अपमान


कई बार हम लोगों को अपमान का सामना करना पड़ जाता है और इस अपमान की वजह से हमे काफी शर्मिंदा होना भी पड़ जाता है। अगर कभी आपका अपमान होता है तो आप उस अपमान को अपने तक ही सीमित रखें और अपने दोस्तों या रिश्तेदारों को कभी भी अपने अपमान से जुड़ी कोई भी बात ना बताएं। क्योंकि कई बार लोग सहानुभूति दिखाने की जगह आप पर हंसने लग जाते हैं और अन्य लोगों को भी आपके अपमान के बारे में बात देते हैं।

अपनी कमजोरी

हर इंसान के अंदर कोई ना कोई कमजोरी जरूर होती है और कभी भी इंसान को अपने अंदर की कमजोरी को लोगों को नहीं बताना चाहिए। अगर लोगों को आपकी कमजोरी के बारे में पता होगा तो वो आपकी कमजोरी को आपके खिलाफ इस्तेमाल कर सकते हैं। इसलिए आप हमेशा अपनी कमजोरियों को दूसरे लोगों से छुपाकर ही रखें। कमजोरी की तरह ही आप अपनी ताकत को भी हमेशा गोपनीय रखें।

दान-पुण्य और भगवान से जुड़ी बातें

आप किस भगवान की पूजा करते है ये कभी भी किसी और को ना बताएं। इसी तरह से आप क्या दान और पुण्य करते हैं, इन चीजों को भी गुप्त रखें। क्योंकि दान और पुण्य की बातों को गुप्त रखने से ही आपको इनका फल मिलता है।

अपने जीवन से जुड़ा कोई रहस्य

अपने जीवन के रहस्य को जितना हो सके आप छुपाकर रखें। कई बार लोग अनजाने में अपने जीवन से जुड़ा रहस्य लोगों को बता देते हैं जो कि गलत होता है। जीवन के रहस्य अन्य व्यक्ति को बताने से वो आपको ब्लैकमेल कर सकता है और आप से अपना मन चाहा काम करवा सकता है।

Back to top button