बॉलीवुड

फिल्मों में आने से पहले इन लोगों के साथ थे बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस के अफेयर

न्यूज़ट्रेंड एंटरटेनमेंट डेस्क: बॉलीवुड में आए दिन किसी ना किसी स्टार के अफेयर और ब्रेकअप की खबरें आती रहती हैं। जिस तरह से बॉलीवुड जगत का कल्चर बदल रहा है उसमें ब्रेकअप, अफेयर, शादी, तलाक कोई बड़ी बात नहीं रह गए हैं। बता दें कि जब बात सेलेब्स की आती हैं तो उनके फैंस उनके बारे में छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी हर बात जानना चाहते हैं। इस सब बातों के बीच जो बात जानने में लोगों की दिलचस्पी सबसे ज्यादा होती है वो होता है इन सेलेब्स के अफेयर की खबरें। आज हम आपको अपने इस लेख में बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेसेस के उन अफेयर्स के बारे में बताएंगे जो फिल्मों में हिट होने से पहले चल रहे थे।

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेसेस में एक हैं। दीपिका ने शाहरूख खान के साथ फिल्म ओम शांति ओम से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। दीपिका का नाम तो कई एक्टर्स के साथ जुड़ा लेकिन फिलहाल दीपिका ने रणवीर सिंह से शादी करके अपने शादी शुदा खुशहाल जिंदगी बिता रही हैं। बता दें कि बॉलीवुड में फेमस होने से पहले दीपिका निहार पांड्या को डेट कर रही थीं। खबरों की मानें तो इन दोनों की मुलाकात एक्टिंग स्कूल में हुई थी।

अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने काफी गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। बता दें कि एक्टिंग की दुनिया में आने से पहले अनुष्का माडलिंग करती थी और उस समय पर उन्होंने जोहेब यूसुफ को डेट कर चुकी हैं। अनुष्का की तरह जोहेब भी रैंप मॉडल ही हैं। हालांकि अनुष्का ने कभी जोहेब के साथ अपने रिश्ते को कबूल नहीं किया।

आलिया भट्ट

 

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार आलिया भट्ट इन दिनों रणबीर कपूर के साथ अपने रिलेशन को लेकर के खबरों में हैं। बता दें कि जब आलिया भट्ट एक्टिंग में आने से पहले स्कूल में पढ़ाई कर रही थी तब उनका नाम अली दादारकर के साथ उनका नाम जुड़ा था। लेकिन फिल्मों में आने के बाद आलिया ने अली से दूरी बना ली थी।

सोनाक्षी सिन्हा

बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा का नाम एडलेब्स के एमडी आदित्य श्रॉफ के साथ जुड़ा था। खबरों की मानें तो दोनों ने करीब 2 साल तक एक-दूसरे को डेट किया। लेकिन उसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। सोनाक्षी से ब्रेकअप के बाद आदित्य ने टीवी एक्ट्रेस मेघा गुप्ता से शादी कर ली थी।

जैकलीन फर्नांडीस

बता दें कि जैकलीन फर्नांडीस को लेकर कहा जाता है कि वो काफी समय तक प्रिंस हसन बिन रासिद अल खलीफी के साथ रिलेशनशिप में रहीं, लेकिन बाद में साजिद खान की वजह से उनसे जैकलीन का ब्रेकअप हो गया।

प्रियंका चोपड़ा

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा एक्टिंग जगत में आने से पहले मॉडलिंग करती थी। जब प्रियंका मॉडलिंग कर रही थी तब उनका नाम असीम मर्चेंट के साथ जुड़ा था। लेकिन खबरों की मानें तो मिस वर्ल्ड बनने के बाद प्रियंका ने असीम से रिश्ता खत्म कर लिया था।

Back to top button