बॉलीवुड

इन लोगों की वजह से नहीं हो पा रही है अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की शादी

न्यूज़ट्रेंड एंटरटेनमेंट डेस्क: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड के ऐसे कपल हैं जिनकी शादी का इंतजार उनके फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। पहले खबरें आई थी कि अर्जुन और मलाइका गोवा में 18 अप्रैल को शादी करने वाले हैं, लेकिन वो खबर महज एक अफवाह थी। बता दें कि अर्जुन और मलाइका काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं लेकिन अभी तक उन्होंने अपने इस रिश्ते को ऑफिशियली स्वीकार नहीं किया है। हालांकि दोनों अक्सर साथ ही में स्पॉट होते हैं।

हाल ही में अर्जुन और मलाइका अस्पताल के बाहर साथ में स्पॉट किए गए थे जिसको लेकर ये खबर आई थी की दोनों अपना प्री मैरिटल चेकअप के लिए अस्पताल पहुंचे थे और इसके बाद दोनों जल्द ही शादी करेंगे लेकिन समय के साथ ये सभी खबरें महज एक अफवाह निकली और दोनों का दूर-दूर तक शादी करने का कोई प्लैन नजर नहीं आ रहा है। अब ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर ऐसी कौन सी वजह हैं जो उनकी शादी को टाल रही है। तो आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में अर्जुन और मलाइका की शादी में रोड़ा डालने वाली उन 5 वजहों के बारे में बताएंगे जिनकी वजह से वो दोनों शादी नहीं कर पा रहे हैं।

उम्र में फासला

बता दें कि दोनों की शादी की एक वजह है उनकी उम्र में 12 साल का अंतर। बता दें कि मलाइका 45 साल की हैं वहीं अर्जुन की उम्र महज 33 साल है। जो उनकी शादी में रूकावट की एक वजह मानी जा रही है।

बोनी कपूर की मंजूरी

बता दें कि वहीं उनकी शादी ना होने की एक वजह अर्जुन कपूर के पिता बोनी कपूर की मंजूरी ना मिलना बताई जा रही है। बता दें कि जब अर्जुन और मलाइका की शादी की खबरें आ रही थी तब बोनी कपूर ने इन खबरों को महज एक अफवाह बताया था। खबरों की मानें तो बोनी अर्जुन और मलाइका की शादी के खिलाफ हैं।

अर्जुन कपूर की बहनें

बता दें कि अर्जुन अपनी बहनों के काफी करीब हैं। और अर्जुन की बहन अंशुला और सोनम कपूर उनके और मलाइका के रिश्ते से खुश नहीं हैं। जो एक बड़ी वजह मानी जा रही हैं उन दोनों की शादी ना होने की।

सलमान खान

बता दें कि कपूर खानदान से सलमान खान के रिश्ते काफी अच्छे हैं। बोनी कपूर और सलमान खान काफी अच्छे दोस्त भी हैं। जिस वजह से बोनी कपूर नहीं चाहते कि अर्जुन मलाइका से शादी करें। अर्जुन और मलाइका के रिश्ते का असर सलमान और बोनी कपूर की दोस्ती को खराब कर रहा है। मीडिया रिपोर्टस की मानें तो सलमान खान ने बोनी कपूर की दो फिल्मों से किनारा कर लिया है। इनमें ‘वॉन्टेड 2’ और ‘नो एंट्री में एंट्री’ शामिल है।

अर्पिता खान

बता दें कि एक समय पर अर्जुन सलमान खान की बहन अर्पिता को डेट कर रहे थे। और उसके बाद मलाइका से उनका ये रिश्ता सलमान को रास नहीं आ रहा है। खबरों की मानें तो सलमान खान ने अपने घर में बोनी कपूर की एंट्री पर भी बैन लगा दिया है।

Back to top button