दिलचस्प

5 लाख में बिके सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर, इस टी-20 लीग में मचाएंगे धमाल

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की लाखों में बोली लगी है। जी हां, अर्जुन तेंदुलकर को टी-20 लीग की एक टीम ने खरीद लिया है, जिसके बाद अब वे टी-20 लीग में खेलते हुए नजर आएंगे। अर्जुन तेंदुलकर गेंदबाजी के साथ साथ बल्लेबाजी भी करते हैं। ऐसे में अब छोटे तेंदुलकर को टी-20 में ले लिया है, जहां वे अपने खेल से अपना नाम बनाते हुए नजर आएंगे। बता दें कि अर्जुन तेंदुलकर को खऱीदने के लिए कई सारी बोली लगी, लेकिन एक टीम ने उन्हें सबसे ज्यादा रुपया देकर खरीद लिया। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

अर्जुन तेंदुलकर को सचिन खुद क्रिकेट सिखाते हैं, जिसकी वजह से उनमें एक अलग काबिलियत देखने को मिलती है। इतना ही नहीं, सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल में भी खिलाने की बात हो रही थी, लेकिन सचिन ने उसके लिए मना कर दिया था। ऐसे में अब अर्जुन को एक लोकल लीग की कंपनी ने खरीदा है, जिसके लिए वे इस सीजन में क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे। इस लीग ने अर्जुन तेंदुलकर को ऑलराउंडर के तहत खरीदा है, क्योंकि उन्हें ऑलराउंडर के तहत पेश किया गया था।

इस टीम के लिए खेलेंगे अर्जुन तेंदुलकर

 

बताते चलें कि आकाश टाइगर्स मुंबई वेस्टर्न सुबर्ब ने टी-20 मुंबई लीग के दूसरे सीजन के लिए खरीदा है। टी-20 मुंबई लीग के ऑक्शन में अर्जुन तेंदुलकर को लेफ्ट आर्म पेसर और बैट्समैन के तौर पर रखा गया था, जिसमें सबसे ज्यादा बोली लगाते हुए मुंब वेस्टर्न सुबर्ब ने खरीद लिया है। अर्जुन तेंदुलकर को 5 लाख रुपये में खरीदा गया है। हालांकि, जूनियर तेंदुलकर के लिए कई लोग बोली लगा चुके थे, लेकिन इस टीम ने सबसे ज्यादा बोली लगाकर उन्हें खरीद लिया है, जिसके बाद अब अर्जुन इस लीग में इस टीम के लिए खेलेंगे।

अनऑफिशियल टेस्ट मैच खेल चुके हैं अर्जुन तेंदुलकर

अर्जुन तेंदुलकर पिछले साल श्रीलंका में अंडर 19 का एक अनऑफिशियल टेस्ट मैच खेल चुके हैं, जिसकी वजह अब उन्हें मुंबई लीग में लिया गया है। अर्जुन तेंदुलकर से सचिन तेंदुलकर काफी मेहनत करवाते हैं और उनके साथ अपना अनुभव भी शेयर करते हैं। इतना ही नहीं, सचिन का मानना है कि अर्जुन अपने दम पर क्रिकेट में एक जगह बनाए, ताकि वे अपना नाम अपने खेल से बना दें। इसीलिए तेंदुलकर अर्जुन की तारीफ करने के लिए सबको मना करते हैं।

इस लीग के ब्रांड एंबेसडर हैं सचिन तेंदुलकर

मुंबई लीग के ब्रांड एंबेसडर सचिन तेंदुलकर हैं। सचिन तेंदुलकर इस लीग का पूरी तरह से प्रचार प्रसार करते हैं। इतना ही नहीं, सचिन इस दौरान भविष्य के क्रिकेटरो को टिप्स देते हुए नजर आते हैं और उनके साथ कभी कभी खेलते भी हैं। बता दें कि सचिन तेंदुलकर के खून में क्रिकेट बहता है और उसके लिए आज भी उनके अंदर दीवानगी देखने को मिलती है। इसके अलावा सचिन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस के साथ भी नजर आते हैं, जिसके लिए वे एक भी पैसा नहीं लेते हैं।

Back to top button