विशेष

पूनम सिन्हा को जीत दिलाने के लिए अब राजनीतिक दंगल में कूदी सोनाक्षी, करने वाली हैं ये काम

न्यूज़ट्रेंड एंटरटेनमेंट डेस्क: बॉलीवुड और राजनीति का साथ बहुत ही पुराना है। कई बॉलीवुड स्टार इस साल राजनीतिक पार्टियों में शामिल हुए हैं। जहां शत्रुघन सिन्हा ने बीजेपी का दामन छोड़ कांग्रेस पार्टी से हाथ मिलाया है वहीं उनकी पत्नी पूनम सिन्हा समाजवादी पार्टी में शामिल हुई हैं। बता दें कि पूनम सिन्हा लखनऊ से राजनाथ सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ने जा रही हैं। बता दें कि अपनी मां को सपोर्ट करने के लिए सोनाक्षी सिन्हा भी राजनीतिक दंगल में उतर आई हैं। खबरों की मानें तो वो जल्द ही लखनऊ में अपनी मां पूनम सिन्हा के लिए चुनाव प्रचार करने वाली हैं।

सोनाक्षी सिन्हा अब लखनऊ में अपनी मां के लिए रोड शो करेंगी और लोगों से उनके लिए वोट मांगेगी। खबरों के अनुसार सोनाक्षी लखनऊ के हजरतगंज से पुराने लखनऊ तक रोड शो करने वाली हैं। इस चुनाव प्रचार में पूरा सिन्हा परिवार एक साथ रोड शो करता नजर आएगा। सोनाक्षी के साथ उनके पिता शत्रुघन सिन्हा और दोनों बेटे लव और कुश भी इस रोड शो का हिस्सा बनेंगे। ये रोड शो समाजवादी पार्टी के कार्यालय से शुरू होगा।

बता दें कि लखनऊ में आने वाली 6 मई को वोटिंग है और ऐसे में पूनम सिन्हा को जीत दिलाने के लिए पूरा सिन्हा परिवार इस रोड शो का हिस्सा बनेगा। बता दें कि जहां पूनम सपा पार्टी से लखनऊ से चुनाव लड़ेगीं वहीं सोनाक्षी के पिता शत्रुघन सिन्हा कांग्रेस पार्टी की तरफ से बिहार के पटना सिटी से चुनाव लड़ने जा रहे हैं।

 

बता दें कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी लोगों से पूनम सिन्हा को सांसद बनाकर भेजने की गुजारिश लोगों से की हैं। पूनम सिन्हा के लिए रखी गई समर्थन जनसभा ने अखिलेश ने सपा पार्टी द्वारा कराए गए कामों के लिए जनता से वोट मांगा हैष उन्होंने कहा की इस बार काम को वोट दें। पूनम सिन्हा को जिताकर संसद भेजें। यदि समाजवादियों को काम पर वोट नहीं मिला तो कोई और काम नहीं करेगा। हम भी जातियां गिनेंगे, धर्म गिनेंगे, हम भी काम नहीं करेंगे। हम भी दूसरा रास्ता अपना लेंगे।

 

वहीं भाजपा पार्टी पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने कहा कि भाजपा का भाजपा का मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया फेल हो गया है। स्टैंड अप इंडिया क्या है हम और आप की समझ में नहीं आया। भाजपा पर निशाना साधते हुए और उनके काम पर उंगली उठाते हुए अखिलेश ने लोगों से सपा पार्टी को जिताकर सत्ता में आने की अपील की है।

बता दें कि वैसे तो सोनाक्षी हमेशा ही राजनीति से दूर रही हैं लेकिन इस बार वो अपने पिता और मां के लिए राजनीति के क्षेत्र में आगे आई हैं। हाल ही में अपने पिता के भाजपा पार्टी छोड़ कांग्रेस में शामिल होने को लेकर हो रहे विवाद में सोनाक्षी ने अपने पिता का साथ देते हुए जो जवाब दिया था उसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उनको जमकर ट्रोल किया था।

सोनाक्षी ने कहा, ‘मुझे लगता है कि वह अब कांग्रेस के साथ वह करने में सक्षम होंगे जो उन्हें करना है. अटल जी आडवाणी जी के लिए उनके मन में आज भी बहुत सम्मान है. लेकिन बाकी लोगों ने उनको वह तवज्जो नहीं दी जो एक सीनियर नेता को मिलना चाहिए. उन्होंने बहुत देर कर दी है. उन्हें पहले ही यह कर लेना था.’ साथ ही उन्होंने इसे एक निजी मामला बताते हुए कहा कि ‘यह उनकी पसंद है। मेरा मानना है कि अगर आप कहीं खुश नहीं हैं तो कुछ बदलाव लाइए।’

बता दें कि सोनाक्षी का ये बयान लोगों को पसंद नहीं आया है, जिसके बाद लोगों ने उनको सोशल मीडिया में ट्रोल कर दिया है। एक यूजर ने सोनाक्षी सिन्हा को टैग करते हुए लिखा कि, “डियर सोनाक्षी जी आपके पिता ने बीजेपी नहीं छोड़ी बल्कि उन्हें बीजेपी से बाहर निकाला गया है। अगर आप चाहती हैं कि उनकी छवि और ज्यादा खराब हो तो आप भी कांग्रेस ज्वाइन कर सकती हैं।”

Back to top button