बॉलीवुड

करण जौहर ने खोला काजोल का राज बताया, अजय देवगन नहीं बल्कि इस एक्टर की दीवानी थी काजोल

न्यूज़ट्रेंड एंटरटेनमेंट डेस्क: काजोल और अजय देवगन की जोड़ी बॉलीवुड की टॉप जोड़ियों में से एक हैं। बता दें कि इनका प्यार और इनकी शादी जो इतने सालों से बिना किसी परेशानी के चली आ रही है। बता दें कि दोनों ही अपने करियर के साथ ही अपने परिवार को भी उतना ही महत्व देते हैं। जब काजोल और अजय देवगन की मुलाकात हुई थी उसके बाद से ही दोनों के अफेयर के खूब किस्से सुनने में आते थे। लेकिन शायद ही ये बात किसी को पता हो कि अजय देवगन से पहले काजोल की पसंद कोई और था। और इस बात का खुलासा किया है उनके जिगरी दोस्त करण जौहर ने।

बता दें कि हाल ही में करण और काजोल दोनों कपिल शर्मा के शो में पहुंचे थे। जहां पर करण जौहर ने काजोल को लेकर कई सारे खुलासे किए। और इन्हीं खुलासों में एक खुलासा था काजोल के क्रश का। बता दें कि अजय देवगन से मिलने से पहले काजोल को बॉलीवुड के एक एक्टर पर तगड़ा क्रश था। यहां तक की पार्टीस में अपने क्रश की एक झलक पाने के लिए वो उनकी निगाहे सिर्फ उसी एक शख्स की तलाश करती रहती थीं।

करण ने बताया, ‘मैं काजोल से हना फिल्म की प्रीमियर पार्टी में मिला था। काजोल को अक्षय कुमार पर बड़ा तगड़ा क्रश था और वो उस पार्टी में पूरे प्रीमियर के दौरान अक्षय कुमार को ढूंढ रही थी। जबकि मैं उनका साथ दे रहा था। तो हम दोनों उन्हें ढूंढ रहे थे। हालांकि हमें अक्की नहीं मिले वहां लेकिन हमारी अच्छी दोस्ती की शुरुआत जरुर हो गई थी। हम दोनों साउथ मुंबई में रहते थे। इसके बाद हमारी दोस्ती और मजबूत हो गई।’

 

बता दें कि काजोल और करण की दोस्ती बेहद पुरानी है। हालांकि बीच में किसी विवाद के चलते दोनों के बीच थोड़ी अनबन हो गई थी लेकिन अब फिर से दोनों के बीच सब नार्मल है। वहीं बात करे अक्षय और काजोल की तो दोनों ने एक साथ फिल्म दिललगी में कां किया है इस फिल्म में सैफ अली खान भी लीड रोल में थे। इस फिल्म का गाना ‘देखो जरा देखो’ खासा फेमस हुआ था। इस गाने में काजोल और अक्षय कुमार ने साथ में डांस किया था।

वहीं करण ने ये भी बताया कि भले ही वो और काजोल काफी पुराने दोस्त हों लेकिन काजोल को कभी भी उनका जन्मदिन याद नहीं रहता है। या तो काजोल करण को उनके बर्थ डे के एक दिन पहले विश करती हैं या फिल एक दिन बाद, जबकी दोनों की दोस्ती को लगभग 30 साल का समय हो चुका है। बता दें कि काजोल, शाहरुख खान और करण ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया। ये तीनों ही एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त है। इनकी फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘कभी खुशी कभी गम’, ‘कुछ कुछ होता है’ आइकॉनिक फिल्में है जो हिंदी सिनेप्रेमियों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेगी।

Back to top button