समाचार

RBI जल्द जारी करेगा 20 रुपए का नया नोट, देखिए नए 20 के नोट की पहली झलक

भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) जल्द ही 20 रुपए का नया नोट जारी करने जा रहा है। हाल ही में 20 रुपए के नए नोट की पहली झलक देखने को मिली है और जल्दी ही ये नोट बाजार में आ जाएगा। 20 रुपए के इस नए नोट पर एलोरा गुफाओं का चित्र छापा गया है। इस नोट पर आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास के सिग्नेचर हैं और 20 रुपए के नए नोट को भारतीय रिज़र्व बैंक ने लेमन येल्लो रंग का बनाया है। गौरतलब है कि नोटबंदी के बाद से लगातार भारतीय रिज़र्व बैंक की और से पुराने नोटों को नए आकार और रंग में जारी किया जा रहा है और भारतीय रिज़र्व बैंक ने इससे पहले 50, 100, और 10 के पुराने नोटों को भी नए आकार में जारी किया था।

20 का पुराना नोट नहीं होगा बंद

अगर आपको लग रहा है कि नया 20 रुपए का नोट आने से पुराने 20 के नोट का इस्तेमाल बंद हो जाएगा, तो ऐसा बिलकुल नहीं है। भारतीय रिज़र्व बैंक की और से कहा गया है कि इस नए बैंकनोट के आने से पुराने 20 के नोट बंद नहीं होंगे। पुराने 20 रुपए के नोट का इस्तेमाल जारी रहेगा।

नए 20 रुपए के नोट से जुड़ी  जरूरी बातें:-

1. नए 20 रुपए के नोट पर जियोमैट्रिक पैटर्न संरेखित की गई है। इस नोट का साइज़ 63 mm x 129 mm है, यानी ये नोट 63 मिलीमीटर चौड़ा है और 129 मिलीमीटर लंबा है।

2.  इस नोट के सामने वाले हिस्से पर अन्य नोट की तरह महात्मा गांधी की तस्वीर है।

3.  20 रुपए के नोट पर देवनागरी भाषा में 20 नंबर को लिखा गया है।

4. इस नोट पर आपको  छोटे शब्दों में “RBI”, “Bharat”, “India”और “20” लिखा दिखेगा।

5. 20 रुपए के नए नोट के पीछे की तरफ अशोक स्तंभ भी है। इसके अलावा इस नोट पर स्वच्छ भारत का लोगो और स्लोगन भी लिखा होगा गया है।

6. 20 के नोट पर पीछे अलग-अलग 15 भाषाओं में 20 रुपए भी लिखा हुआ है।

7. आरबीआई की और से जारी किए गए नोटों पर कोई ना कोई छवि पीछे की और छापी जाती है। जो कि हमारे देश की धरोहरों से जुड़ी होती है। भारतीय रिज़र्व बैंक ने 20 के नए नोट के पीछे एलोरा की गुफाओं की छवि लगाई है। आपको बता दें कि ये गुफाएं महाराष्ट्र के औरगांबाद में स्थित हैं और ये गुफाओं यूनेस्को की विश्व धरोहरों में शामिल हैं। इन गुफाओं में हिंदू, बौद्ध और जैन मंदिर बने हुए हैं। ऐसा माना जाता है कि इन गुफाओं को 1000 ईसवी पूर्व में  राष्ट्रकूट वंश के शासकों द्वारा बनाया गया था।

नोटबंदी के बाद से नए नोट किए गए हैं जारी

गौरतलब है कि साल 2016 में नोटबंदी होने के बाद भारतीय रिज़र्व बैंक की और से 2 हजार और 500 रुपए का नया नोट जारी किया गया था। इन नोटों को जारी करने के कुछ समय बाद भारतीय रिज़र्व बैंक ने 100, 50 और 10 रुपए के भी नए नोट जारी किए थे। भारतीय रिज़र्व बैंक की और से जारी किए गए इन सभी नोटों का रंग बेहद ही अलग है। और अब भारतीय रिज़र्व बैंक की और से 20 रुपए के नोट को भी नए रंग और साइज में जारी किया गया है। इन नोटों के अलावा पहली बार भारतीय रिज़र्व बैंक ने 200 रुपए का नोट भी जारी किया है।

Back to top button