बॉलीवुड

बॉलीवुड में इन लोगों से है सलमान खान की दुश्मनी, आज तक नहीं किया है माफ

न्यूज़ट्रेंड एंटरटेनमेंट डेस्क: बॉलीवुड के भाईजान के बारे में एक बात तो हर कोई जानता है कि जिसके वो दोस्त होते हैं उसकी किस्मत को वो चमका देते हैं, लेकिन जिनसे सलमान की दुश्मनी हो जाती है वो इस इंडस्ट्री में सफल नहीं हो पाते हैं। बॉलीवुड में ऐसे बहुत से उदाहरण हैं जो सलमान की दोस्ती और दुश्मनी दोनों को ही बयां करते हैं। आज हम आपको अपने इस लेख में बॉलीवुड के उन किरदारों के बारे में बताएंगे जो सलमान खान को फूटी आंख नहीं भाते हैं।

विवेक ओबेरॉय

सलमान खान और विवेक ओबेरॉय की दुश्मनी के चर्चे तो बॉलीवुड में खूब हुए हैं। बता दें कि सलमान और विवेक की दुश्मनी हुई थी ऐश्वर्या राय को लेकर जब सलमान और  ऐश्वर्या का रिश्ता खत्म हुआ था और ऐश्वर्या का नाम विवेक ओबेरॉय के साथ जुड़ा था और विवेक ओबेरॉय ने एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सलमान खान पर आरोप लगाए थे। बता दें कि सलमान उस वक्त बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेताओं में से एक थे वहीं विवेक ओबेरॉय ने इस इंड्सट्री में कदम ही रखा था। ऐसा माना जाता है कि सलमान खान से इस विवाद के बाद विवेक को इंडस्ट्री में अच्छी फिल्मों में काम मिलना बंद हो गया था।

संजय लीला भंसाली

बता दें कि संजय लीला भंसाली और सलमान खान ने इसके पहले हम दिल दे चुके सनम में एक साथ काम किया था, लेकिन इसके बाद से वो दोनों कभी भी किसी फिल्म में साथ में काम नहीं कर पाए। उनके बीच किस बात को लेकर अनबन थी इस बात का खुलासा तो आज तक नहीं हुआ लेकिन उस फिल्म के बाद से दोनों एक साथ काम नहीं कर पाए। बता दें कि बीच में ऐसी खबरें आई की भंसाली ने फिल्म बाजीराव मस्तानी के लिए सलमान और कटरीना को एक साथ लेने की सेच रहे हैं लेकिन बाद में उस फिल्म में दीपिका और रणवीर को ले लिया गया था। बता दें कि फिलहाल दोनों अपनी दुश्मनी भुला कर भंसाली की फिल्म ईंशाअल्लाह में सलमान काम करने जा रहे हैं।

अरिजीत सिंह

बता दें कि सलमान के दुश्मनों की लिस्ट में अरिजीत सिंह का नाम भी शामिल हैं। दोनों का विवाद एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान हुआ था, दरअसल दोनों एक अवॉर्ड शो के दौरान स्टेज पर थे तब सलमान ने अरिजीत से कहा कि क्या आप सो रहे थे और इस पर अरिजीत ने पलटकर जवाब दिया आप लोगों ने मुझे सुला दिया। बता दें कि अरिजीत का ये अंदाज और जवाब सलमान को पसंद नहीं आया था। खबरों की मानें तो इस विवाद के बाद सलमान खान ने अपनी फिल्म सुल्तान से अरिजीत का गाना हटवा दिया था। हालांकि सोशल मीडिया पर अरिजीत सिंह ने माफी भी मांगी सलमान से लेकिन उन्होंने उनको माफ नहीं किया था।

Back to top button