बॉलीवुड

एक से ज्यादा रिलेशनशिप में रह चुकी हैं ये 4 एक्ट्रेस, नबंर 3 के तो रह चुके हैं 9 ब्वॉयफ्रेंड

बॉलीवुड की दुनिया में साथ काम करने वाले कलाकारों के बीच इश्क विश्क होना आम है, जिसकी वजह से सितारों का नाम कभी भी किसी के साथ भी जुड़ जाता है। जी हां, बॉलीवुड में किसी भी पल किसी से प्यार होना बड़ी बात नहीं होती है, बल्कि बिना अफेयर के तो जैसे इनका करियर ही नहीं चलता है। इसी सिलसिले में आज हम आपको बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका नाम कई हस्तियों से जुड़ा चुका है। इतना ही नहीं, इन अभिनेत्रियों को लोग दिलफेंक के नाम से जानते हैं, क्योंकि इनका दिल कभी भी किसी के ऊपर भी आ जाता है। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

आलिया भट्ट

बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार आलिया भट्ट का नाम कई हस्तियों के साथ जुड़ चुका है। आलिया भट्ट ने बहुत ही कम समय में बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है और इन दिनों इनका नाम रणबीर कपूर के साथ जुड़ रहा है। बता दें कि रणबीर कपूर से पहले आलिया भट्ट का नाम वरुण धवन, अर्जुन कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, बिजनेसमैन कवीन मित्तल, अली ददारकर और रमेश दुबे से भी जुड़ चुका है। ऐसे में आलिया भट्ट रणबीर कपूर समेत 7 लोगों को डेट कर चुकी हैं।

अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने साल 2017 में विराट कोहली से शादी कर ली। शादी के बाद अब अनुष्का शर्मा बहुत कम फिल्मों में दिखाई देती हैं। विराट कोहली से शादी से पहले अनुष्का शर्मा का नाम कई हस्तियों के साथ जुड़ चुका है, जिनमें हेब युसूफ, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, शाहिद कपूर, सुरेश रैना और अर्जुन कपूर का नाम शामिल है। ऐसे में विराट कोहली से शादी करने से पहले अनुष्का 6 लोगों को डेट कर चुकी हैं।

दीपिका पादुकोण

 

salman khan

दीपिका पादुकोण ने पिछले साल रणवीर सिंह से बड़े ही धूमधाम से शादी रचाई। रणवीर सिंह से दीपिका ने लंबे अफेयर के बाद शादी की, लेकिन इससे पहले इनका नाम कई हस्तियों के साथ जुड़ चुका है। बता दें कि दीपिका पादुकोण का नाम एमएस धोनी, युवराज सिंह, निहार पंड्या, उपेन पटेल, रणबीर कपूर, सिद्धार्थ माल्या, मुजमिल इब्राहीम और रवि चौहान के साथ जुड़ चुका है। मतलब साफ है कि दीपिका ने 9 लोगों को डेट किया है।

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड की देसी गर्ल यानि प्रियंका चोपड़ा ने पिछले साल अपने विदेशी लवर निक जोनस से शादी रचाई। शादी के बाद से लेकर अब तक प्रियंका किसी न किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। प्रियंका ने अपनी एक्टिंग और लुक से लाखों लोगों का दिल चुराया है, लेकिन खुद प्रियंका का दिल भी कई लोगों पर आ चुका है। बता दें कि निक जोनस से शादी करने से पहले प्रियंका का दिल असीम मर्चेंट, हर्मन बवेजा, शाहिद कपूर, अक्षय कुमार, शाहरुख खान और टॉम हिडिल्सन पर आ चुका है। मतलब साफ है कि निक जोनस समेत प्रियंका 7 लोगों को डेट कर चुकी हैं।

Back to top button