स्वास्थ्य

सिर्फ आधे घंटे के लिए खेले बैडमिंटन , शरीर को मिलेंगे कमाल के 5 फायदे

आपने देखा होगा की बच्चे कितने फिट और तंदरुस्त रहते हैं और कहीं भी भाग दौड़ करने के लिए तैयार रहते हैं। आपके मन में भी सवाल आता होगा कि बच्चे आखिर इतने एक्टिव कैसे रहते हैं? बच्चे इतने एक्टिव रहते हैं और इतनी भागदौड़ इस वजह से कर लेते हैं क्योंकि वो अपने खेलने कुदने पर ध्यान देते हैं। अगर आप भी अपनी तनाव भरी जिंदगी में एक बार खेल को वापस लाएंगे तो आपके शरीर में भी ताकत और जोश वापस आ जाएगा। खेल तो कई सारे हैं, लेकिन बैडमिंटन एक ऐसा खेल है जो आप आसानी से खेल सकते हैं। इससे आपको ढेरों फायदे मिलते हैं।

घर या फिर पार्क में थोड़ी देर के लिए निकल जाइए और कुछ समय के लिए बैडमिंटन खेलिए। ये खेल ऐसा है जिसे बच्चों और बड़ों दोनों को खेलने में मजेदार लगता है। अगर आप रोजाना बैडमिंटन खेलते हैं तो आपके शरीर को कई तरह के लाभ मिलते हैं। साथ ही किसी दोस्त या फिर किसी खास के साथ जब आप बैडमिंटन खेलते है तो फिर ये आपके लिए काफी फायदेमंद हो जाता है और मन भी खुश हो जाता है। आपको बताते हैं कि बैडमिंटन खेलना आपके लिए कितना फायदेमंद हो सकता है।

तेजी से घटती है कैलोरी

अगर आपको वेट लॉस करना है और वजन कम करना है तो बैडमिंटन खेलना आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। बैडमिंटन खेलते समय आपको दौड़ना, उछलना, डाइव मारना होता है और हाथ पैर हर समय एक्टिव रहते हैं। इससे आपके पेट और खासकर हाथों की जबरदस्त तरीके से एक्सरसाइज होती है। इससे शरीर में जमा चर्बी घट जाती है। अगर आप रोजाना बैडमिंटन खेलते हैं तो करीब 400 से 500 कैलोरी तक फैट बर्न कर सकते हैं।

मसल्स होती हैं मजबूत

अगर आप रोजाना 30 से 40 मिनट तक बैडमिंटन खेलते हैं तो इससे आपके हाथों को बहुत काम करना होता है। इससे आपकी मसल्स मजबूत होती है और शरीर शेप में आता है। इससे कंधे औऱ बाहें बहुत मजबूत होते हैं। आप लगातार दौड़ते हैं और उछलते हैं जिससे आपके पूरे शरीर की मसल्स मजबूत होती है। इससे आपकी बॉडी भी शेप में आती हैं।

लिवर औऱ किडनी भी होती है मजबूत

बैडमिंटन खेलना सिर्फ बाहरी रुप से आपको ताकतवर नहीं बनाता है बल्कि अंदर से भी आपका शरीर मजबूत होता है।लिवर किडनी और दिल शरीर के अंदर के महत्वपूर्ण अंग में से एक होते हैं। जब आप बैडमिंटन खेलते हैं तो इससे आपके शरीर में रक्त का प्रवाह यानी ब्लड फ्लोम बना रहता है। इससे आपके आंतरिक अंग भी लंबे समय तक स्वस्थ बने रहते हैं। बैडमिंटन खेलने से आपको दिल का रोग भी कम होता है।

मानसिक तनाव से मिलती हैं मुक्ति

आज कल की जिंदगी में भागदौड़ बहुत ही, लेकिन तनाव वाली भागदौड़ है। ऐसे में मानसिक सुख मिलना बहुत मुश्किल होता है। बैडमिंटन खेलने से आपको सिर्फ शारीरिक ही नहीं मानसिक रुप से बहुत आराम मिलता है।आप बैडमिंटन खेलने के लिए अच्छा शॉट मारने के लिए अपना दिमाग लगाते हैं तो आपका ध्यान बाकी सारी बातों से हट जाता हैं। इससे आपका मानसिक तनाव कम होता है।

हड्डियां होती है मजबूत

आजकल लोग हड्डियों को लेकर शरीर का कुछ विशेष ध्यान नहीं रखते हैं। शरीर में विटामिन डी की कमी होने के कारण हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। जब आप बैडमिंटन खेलते हैं तो शरीर में गतिविधियां बढ़ती है जिसे सेल्स तेजी से विकसित होते हैं और हड्डियां बहुत मजबूत होती हैं।

Back to top button