विशेष

आज की रात आसमान में दिखेगा पिंक मून, जरूर करें इसके दीदार

आज रात निकलने वाले चांद को आप जरूर देखें क्योंकि आज आसमान में आपको ‘पिंक मून’ दिखने वाला है। पिंक मून पूर्णिमा के अगले दिन निकलता है और कल पूर्णिमा थी इसलिए आज का चांद पिंक मून होने वाला है। हालांकि अगर आप ये सोच रहे हैं कि आज का चांद गुलाबी दिखेगा तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। रोज जिस रंग का चांद निकलता है, आज के चांद का रंग भी वो ही होने वाला है। बस फर्क इतना है कि आज के चांद को पिंक मून कहा जाता है।

क्यों रखा गया पिंक मून नाम

अप्रैल महीने में पूर्णिमा के अगले दिन निकलने वाले चांद को अमेरिका देश में पिंक मून कहा जाता है और चांद को पिकं मून नाम देने के पीछे एक कहानी जुड़ी हुई है। ऐसा कहा जाता है कि इस देश में रहने वाले आदिवासियों द्वारा अप्रैल महीने में आनेवाली पूर्णिमा के अगले दिन निकलने वाले चांद को पिंक मून कहा जाता था। इस देश के आदिवासियों ने चांद का ये नाम इस देश में खिलने वाले पिंक फ्लोक्‍स नाम के फूल के ऊपर रखा था।

पता चल सके मौसम के बारे में

पुराने समय में अमेरिका देश के आदिवासी मौसम का पता चांद को देखकर लगाया करते थे और फसल कटाई का समय याद रखने के लिए ये अप्रैल के चांद को पिंक मून कहते थे। क्योंकि इस मौसम के दौरान इस देश में खूब सारे पिंक फ्लोक्‍स खिलते है और वसंत ऋतु के दौरान खिलने वाले इस फूल का रंग गुलाबी होता है। जिस वजह से इन्होंने चांद का नाम पिंक मून रख दिया। हालांकि अप्रैल महीने में आनेवाली पूर्णिमा के अलगे दिन निकलने वाले चांद को पिंक मून की जगह ‘ग्रास मून’, फिश मून और ऐग मून के नाम से भी जाना जाता है।

हर महीने आने वाली पूर्णिमा के अगले दिन निकलने वाले चांद को भी अमेरिका के आदिवासियों ने नाम दे रखे थे। अगले महीने यानी मई में पूर्णिमा के बाद जो चांद निकलेगा उस चांद का नाम इन्होंने  ‘फ्लावर मून’ रखा था।

भारत में भी दिखेगा पिंक मून

पिंक मून को आप आज रात यानी 20 अप्रैल को देख सकेंगे और ये मून पूरी दुनिया भर में दिखाई देगा। भारतीय समयानुसार आज चांद शाम के 4 बजकर 42 मिनट से निकलेगा और इस मून को तीन दिनों तक देखा जा सकेगा। इस चांद को देखने का सबसे सही समय रात के 9 बजे का होगा। पिंक मून को लेकर नासा के ब्‍लॉग में लिखा गया है कि इस पिंक मून को आज से तीन दिनों तक देखा जा सकेगा।

बिना डर के देख सकते हैं

पिंक मून आम चांद की तरह ही है और इस चांद को आप नंगी आंखों से देख सकते हैं। इस चांद को देखने के लिए किसी भी विशेष तरह के चश्मे को पहन ने की जरूरत नहीं होती है। इस मून से किसी भी तरह की हानिकारण किरण नहीं निकलती है। पिंक मून की चमक काफी तेज होती है और इसका आकार बड़ा होता है। अमेरिका में इस मून को लोग काफी उत्सुक होकर देखते हैं, इसलिए आप भी इस मून का दीदार आज जरूर करें।

Back to top button