अध्यात्म

हनुमान जयंती पर अपनी राशि के हिसाब से और इन उपायों से करें हनुमान जी की पूजा-अर्चना,

न्यूज़ट्रेंड वेब डेस्क: राम जी के परम भक्त हनुमान जी कितने भोले हैं इस बात से तो हर कोई वाकिफ है और यही ये वजह है कि हनुमान जी अपने भक्तों से बहुत जल्दी ही प्रसन्न हो जाते हैं। और जो कोई भी उनकी सच्चे मन से पूजा अर्चना करता है, वो उसकी सभी मनोकामनाए पूरी कर देते हैं। हिंदू कैलेंडर के अनुसार चैत्र शुक्ल प्रतिपाद को हनुमान की जयंती के रूप में मनाया जाता है। जो इस बार 19 अप्रैल को मनाई जा रही हैं। इसी के साथ इस बार पड़ रही ये जयंती मेष लग्न और चित्रा नक्षत्र में होने से बहुत ही विशेष फलदाई और लाभकारी मानी जा रही हैं। ज्योतिष के अनुसार कलिकाल में हनुमान जी की आराधना करने से भक्तों की मनोकामनाएं शीघ्र ही पूरी हो जाती हैं।

बता दें कि इस बार हनुमान जयंती के दिन दो शुभ योग बन रहे हैं।  बता दें कि हनुमान जी की जयंती पर गजकेसरी योग और चित्रा नक्षत्र बन रहा हैं। इन शुभ योगों में बजरंगबली की उपासना करने के कुछ विशेष उपायों के बारे में हम आपको बताएंगे जिसके वो जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं । तो चलिए आपको बताते हैं कौन से हैं वो उपाय।

हनुमान जयंती पर किए जाने वाले उपाय

इसके लिए आप हनुमान जयंती वाले दिन सुबह और शाम दोनों ही वक्त हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें। इसके साथ ही उनका पूरे विधि विधान से श्रंगार करें उनको सिंदूर से रंगे और बेसन के लड्डुओं का भोग लगाए साथ ही  उनको चोला चढ़ाने से बिगड़े हुए काम बनते हैं और भक्त पर उनकी विशेष कृपा होती है।

राशि के हिसाब से करें हनुमान जी की पूजा

इसी के साथ आप अपनी राशियों के अनुसार भी हनुमान जी की पूजा अर्अचना कर सकते हैं जिससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूरा होंगी। बता दें कि उनकी पूजा में साफ सफाई और खानपान की शुद्धता का विशेष ध्यान रखें। साथ ही अपनी राशि के जातक अपनी मनोकामना की पूर्ति के लिए प्रभु हनुमान जी की आराधन व साधना इस प्रकार कर सकते हैं।

मेष राशि- मेष राशि जातक वाले लोगों के लिए इस दिन श्री हुनमत कवच का पाठ करना अत्यंत लाभकारी होगा।
वृषभ राशि- वृषभ राशि वाले जातकों के लिए इस दिन सुंदरकांड का पाठ आपके लिए विशेष फलदायी साबित होगा।
मिथुन राशि- मिथुन राशि जातक वाले लोगों के लिए इस दिन श्री रामचरितमानस के अरण्य कांड का पाठ करना लाभदायी होगा।
कर्क राशि- कर्क राशि जातक वाले लोगों के लिए इस दिन हनुमत कवच का पाठ विशेष रूप से लाभकारी साबित होगा।
सिंह राशि-  सिंह राशि जातक वाले लोगों के लिए इस दिन रामचरितमानस बालकांड का पाठ लाभकारी हैं।
कन्या- कन्या राशि जातक वाले लोगों के लिए इस दिन जातक नर नारी लंका कांड का पाठ करना लाभदायी होगा।
तुला राशि- तुला राशि जातक वाले लोगों के लिए इस दिन बाल कांड का पाठ धैर्य पूर्व मन से करना लाभकारी होगा।
वृश्चिक राशि– वृश्चिक राशि जातक वाले लोगों के लिए इस दिन हनुमानाष्टक का पाठ करना अत्यंत लाभकारी हैं।
धनु राशि- धनु राशि वाले लोग इस जिन अयोध्या कांड का पाठ करें।
मकर रा​शि- मकर राशि जातक वाले लोग इस दिन किष्किंधा कांड का पाठ करना शुभदायी है।
कुंभ राशि- कुंभ राशि जातक वाले लोग इस दिन उत्तर कांड का पाठ करें।
मीन राशि- मीन राशि जातक वाले लोग इस दिन श्री हनुमान बाहुक का पाठ करें।

Back to top button