राजनीति

साक्षी महाराज के निशाने पर मुसलमान! कहा – बढ़ती आबादी के लिए ‘4 बच्चे, 40 बीवी’ वाले जिम्मेदार!

नई दिल्ली – यूपी विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी के सांसद साक्षी महाराज ने एक बार फिर मुसलमान समुदाय को निशाना बनाते हुए विवादित बयान दिया है। मेरठ शहर के शनिधाम मंदिर में आयोजित संत समागम में सांसद साक्षी महाराज ने विवादित बयान देते हुए कहा कि, हिन्दू घटा तो देश बंटा। अब 4 बीवी और 40 बच्चे का समय नहीं रहा है, अब ये नहीं चलेगा। उन्होंने आगे कहा कि देश में बढ़ती आबादी को रोकने के लिए सख्त कानून बनाने की जरूरत है। अगर देश की आबादी बढ़ रही है तो इसके लिए हिन्दू नहीं हैं बल्कि चार बीवियां और 40 बच्चे पैदा करने वाले ज़िम्मेदार हैं। Sakshi maharaj controversial statement.

बयान पर चुनाव आयोग ने मांगा जवाब –

साक्षी महाराज के ‘4 बच्चे, 40 बीवी’ वाले बयान पर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि यह उनकी व्यक्तिगत राय है। साक्षी महाराज के इस बयान से भाजपा का कोई लेना-देना नहीं है। साक्षी महाराज के इस विवादित बयान परचुनाव आयोग ने डीएम से कार्यक्रम के वीडियो मांगा है। इस बारे में एसएसपी ने बताया कि चार पत्नी और 40 बच्चों संबधित दिया गया बयान आचार संहिता के उल्लघंन में आता है। इसके अलावा इस कार्यक्रम की अनुमति भी नहीं ली गयी थी।

साक्षी महाराज ने बोले – आजम हैं आतंक सपोर्टर –

अभी दो दिन पहले ही चुनाव आयोग ने आगामी विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा की है और कट्टरपंथी एवं भड़काऊ बयानों को लेकर हमेशा विवादों में घिरे रहने वाले सांसद और भाजपा नेता साक्षी महाराज एक बार फिर से विवादित बयान देकर चर्चा में आ गए हैं। इस बार साक्षी ने मुसलमानों पर विवादित बयान तो दिया ही साथ ही उन्होंने  यह भी कहा कि आजम खान आतंकवादी गतिविधियों को सपोर्ट देते हैं। इससे पहले साक्षी ने कहा कि ‘देश की जनसंख्या वे लोग बढ़ा रहे हैं, जो 4 पत्नियां और 40 बच्चों की नीति को सपोर्ट करते हैं।’

देखें विडियो : –

Back to top button