राशिफल

Rashifal: पवनपुत्र हनुमान आज 4 राशियों पर होंगे प्रसन्न, आकस्मिक धन लाभ के बन रहे हैं योग

हम आपको मंगलवार 16 अप्रैल का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशि के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य से जुड़ी कई जानकारी प्राप्त की जा सकती है। ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर ही राशिफल का निर्माण किया जाता है। ग्रहों की चाल हमेशा बदलती रहती है इसलिए हमारे दैनिक जीवन में घट रही घटनाएं भी हमेशा समान नहीं होती। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन हमारे लिए कैसा रहेगा? आज का दिन हमारे जीवन में क्या-क्या परिवर्तन लाएगा? तो इन सभी सवालों का जवाब जानने के लिए पढ़ें Rashifal 16 April 2019

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप आनन्द का अनुभव करेंगे। संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं। पुरानी देनदारी निपट सकती है। पारिवारिक मोर्चे पर यह एक भावनात्मक दिन होगा। आपको लंबी अवधि की कानूनी प्रक्रिया से राहत मिलेगी, जिससे आप तनावमुक्त महसूस करेंगे। किसी के बहकावे में आकर कोई बड़ा फैसला ना करें। आने वाला समय आपके लिए आनंददायक रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आप मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। अपने निर्णय लेने में कोई संकोच न करें खुलकर अपनी बात रखें और निर्णय लें। यात्रा सफल रहेगी। जीवन में आने वाले सभी कष्टों का निवारण हो सकता है। दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आप बजरंगबली का नाम लेकर जिस भी कार्य की शुरूआत करेंगे उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। घर परिवार में आई आर्थिक समस्या हमेशा के लिए समाप्त हो जायेगी। बिजनेस के मामले में कोई नई डील करने से पहले जांच पड़ताल करना जरूरी है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आपके उत्साह में वृद्धि होगी। कार्य करने में मन लगेगा। बुद्धि सही दिशा में रहेगी। किसी उच्च अधिकारी या प्रतिष्ठित व्यक्ति के सानिध्य से आपको लाभ मिलेगा। कोई अधूरा सपना पूरा होने का प्रबल योग बन रहा है।दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। आपको इच्छित कार्यों में सफलता और यश की प्राप्ति होगी। किसी भी प्रकार का कर्ज लेने से बचें। यात्रा लाभकारी होगी। स्वास्थ्य से जुडी समस्या से आप परेशान नजर आ सकते है। टाइम पर दवाई लेना आपके लिए बहुत जरूरी होगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज भरोसेमंद लोगों से समय पर सही सलाह और मदद मिल सकती है। अध्ययन में रुचि होगी। बिजनेस के काम से यात्रा हो सकती है। संयम रखेंगे और खुद के लिए कुछ अच्छा काम भी करेंगे। अविवाहित नवयुवकों का रिश्ता तय हो सकता है। अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें नहीं तो बात बिगड़ सकती है। दैनिक कार्यो में इस दिन थोड़ी परेशानी देख सकते है। दिन के दूसरे हिस्से में अपने लवर के साथ घूमने फिरने का प्लान बनाया जा सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपके अच्छे काम के लिये सम्मान मिल सकता है। आप आज किसी भी काम में अति उत्साह से बचें। पुराने दोस्तों के बारे में कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है। संतान से सुख मिलेगा। कोई आपको भड़काने की कोशिश भी कर सकता है। भाई बहन की और से आपको अपने धंधे के कार्य में आर्थिक सहाय हो सकती है। धैर्य आपको बनाये रखना होगा तभी आप अपने कार्य म सफलता हासिल कर सकते है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आप डिस्टर्ब हुए बिना समय पर काम निपटाने की कोशिश करें। हनुमान जी की कृपा से आपके जीवन में चारो ओर से खुशियां ही खुशियांं आने वाली हैं। बाहरी खान पान के प्रति आप जीतना हो सके उतना दूर रहे। सामान्य भोजन ही ग्रहण करें क्योंकि यह दिन आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा नहीं है। शादीशुदा नवयुवकों को आज अपने ससुराल पक्ष के द्वारा कोई बड़ी आर्थिक सहायता या तोहफा प्राप्त हो सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

गणेश जी कहते हैं आज का दिन तुला राशि के लोगों के लिए काफी लाभदायक रहेगा। धन प्राप्ति के योग बन रहें हैं। आपको आज दूरस्थ शिक्षा से जुड़े छात्रों को आज कोई बड़ी सफलता मिलेगी। अविवाहित लोगों को विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। आपके आत्मविश्वास में तेजी से वृद्धि होगी। आने वाला समय आपके लिए नई खुशियां लेकर आएगा। आपके जीवन के सभी प्रकार के कष्टों का निवारण होगा। मानसिक अस्थिरता से बचें। आजीविका के लिए भटकना पड़ेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज पड़ोसी और भाई-बंधुओं के साथ के संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। निर्धारित कार्य पूरे होंगे। आपका बिगड़ा भाग्य भी अचानक पलट जाएगा। करियर नौकरी में प्रगति के शुभ अवसर मिलेंगे। परिवार में धन दौलत और सुख समृद्धि बढ़ेगी। अपने काम धंधे में तरक्की होगी। भाग्यवृद्धि के लिए अवसर सामने आएंगे। पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने से खुश रहेंगे। आप किसी बॉस या प्राधिकरण में किसी के प्रति आकर्षित महसूस कर सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज माता-पिता के आर्शीवाद का फल आपको मिलता नजर आएगा। आपको बड़ी से बड़ी मुश्किल में भी सफलता प्राप्त होगी। आपके सभी प्रकार के कष्ट नष्ट हो जाएंगे। परिवर्तन प्रकृति का नियम है। समय-समय पर आपको अपने जीवन में नए नए बदलाव देखने को मिलते रहेंगे। पार्टनर से चल रहा पुराना विवाद खत्म होगा। यह साझेदार, मित्रों और आम जनता के सदस्यों के साथ मेलजोल करने का एक बढ़िया दिन है क्योंकि हर कोई उत्साहित है और अच्छे मूड में है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज व्यस्तता के कारण थकान महसूस करेंगे। मन चाही सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। बोलने से पहले विचार करे, फिजूल बोलना बंद करे। बच्चों के भविष्य को लेकर आप इस दिन बड़े निर्णय ले सकते है। आपने परिवार को समय दीजिए जिससे आपके सबंध मजबूत बने रहे। कार्य से संबंधित यात्रा आपको प्रसन्न करेगी और यह दिन सुचारू रूप से चलेगा। आप जल्दी नहीं करना चाहेंगे, लेकिन यह ठीक है। भाई-बहनों के साथ संबंधों में सुधार आपका दिन बना देगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आप सोचे हुए काम पूरे करने की कोशिश करेंगे। कर्मचारियों से परेशान रहेंगे। अच्छे बुरे को पहचानना आपके लिए जरूरी हो सकता है। अपने माता पिता के स्वास्थ्य में गिरावट आने की सम्भावना दिख रही है। रिश्तो में आ रही दूरियां कम होगी। यह वित्तीय मोर्चे पर एक अनुकूल दिन होगा, क्योंकि आप किसी करीबी रिश्तेदार से अपना अवरुद्ध धन प्राप्त कर सकते हैं। व्यवसायियों को अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आप के आत्मविश्वास के कारण आप सफल होंगे। मित्रों के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। भावनाओ में बह कर ऐसा कोई भी कार्य करने से आपको बचना चाहिए जो आपके हित के लिए जोखिमकारक साबित हो। बड़ा निर्णय लेने से पहले विवके का इस्तेमाल जरूर से करे। पुराने निवेश से लाभ होगा। धन संचय करने में सफल होंगे। पारिवारिक मोर्चे पर छोटी-मोटी चुनौतियाँ आपको व्यस्त रखेंगी- जीवनसाथी का साथ मिलेगा।

आपने Rashifal 16 April 2019 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 16 April 2019 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 16 April 2019 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : शिव जी से माफी मांगने के लिए समुद्र में विलीन होता है ये मंदिर, कार्तिकेय ने की थी शिवलिंग की स्थापना

Back to top button