बॉलीवुड

बॉलीवुड के वो 5 सुपरस्टार्स जिन्होंने अब तक नहीं डाला है वोट

न्यूज़ट्रेंड एंटरटेनमेंट डेस्क: पूरे देश में 11 अप्रैल से लोकसभा चुनाव शुरू हो गए हैं। आज देश के अलग अलग राज्यों में मतदान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जहां देश में वोटर्स के बीच सही राजनीतिक दल और राजनेता को चुनने का अधिकार है तो वहीं मतदान केंद्रों में भारी संख्या में लोग अपने मत अधिकार का इस्तेमाल करने के लिअ जुट रहे हैं। कई राजनीतिक पार्टियां बॉलीवुड सितारों की मदद से लोगों के बीच प्रचार प्रसार भी कर रही हैं। जिनमें बॉलीवुड स्टार्स लोगों को मतदान के लिए जागरूक कर रहे हैं तो वहीं सही पार्टी चुनने के लिए भी प्रोत्साहित कर रहे हैं। लेकिन तब क्या हो जब आपको ये बात पता चले की आपके फेवरेट सुपरस्टार के पास भारत देश में मतदान करने का अधिकार ही नहीं हैं।

इस लिस्ट में कई ऐसे नाम हैं जो देश में मतदान का हक नहीं रखते और अब तक इन्होंने किसी भी राजनीतिक दल या राजनेता को वोट नहीं दिया है। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि कौन हैं वो एक्टर्स।

कटरीना कैफ

बता दें कि लोकसभा चुनाव की वोटिंग लिस्ट में बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ का नाम शामिल नहीं हैं और इसके पीछे की वजह है उनकें पास भारत की नागरिकता ना होना। भले ही कटरीना काफी समय से भारत में रह रहीं हों लेकिन उनके पास ब्रिटिश नागरिकता है। बता दें कि कटरीना का जन्म हॉग कॉग में हुआ था लेकिन उनके माता-पिता के तलाक के बाद उनकी मां ने ही उनका पालन पोषण किया।  क्योंकि कटरीना की मां सामाजिक कल्याण संस्थानों से जुड़ी हुई थीं इसलिए कटरीना हमेशा एक शहर से दूसरे शहर और एक देश से दूसरे देश में सफर करती रहती थीं। आखिर में कटरीना का परिवार इंग्लैंड शिफ्ट हुआ और 3 साल बाद वो वहां से भारत आ गई।

जैकलीन फर्नांडिस

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस मूलत: श्रीलंका की निवासी हैं। उनका जन्म बहरीन में हुआ था। जिसके चलते उनके पास श्रीलंका की ही नागरिकता है। भले ही जैकलीन काफी लंबे समय से भारत में रह रही हों लेकिन उनको अभी भी भारत में वोट देने का अधिकार नहीं है। बता दें कि जैकलीन के पिता  एलरॉय फर्नांडिस एक श्रीलंकन तमिलियन हैं और उनकी मां किम मलेशिया से हैं।

नरगिस फाखरी

फिल्म रॉकस्टार से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली नरगिस फाखरी भी भले ही लंबे समय से भारत में रह रही हों लेकिन इसके बावजूद भी वो वोट नहीं डाल सकती हैं। बता दें कि नरगिस का जन्म न्यूयॉर्क में हुआ था जिसके चलते उनके पास अमेरिकी पासपोर्ट है और वहीं की नागरिकता है। नरगिस आखिरी बार साल 2016 में फिल्म ढीशूम में नजर आई थीं।

आलिया भट्ट

फिल्म कलंक से इन दिनों लोगो के दिलो में छाई हुई हैं। लेकिन ये बात शायद ही उनके बहुत कम फैंस को पता होगी की आलिया भी भारत में वोट नहीं डाल सकती हैं। आलिया के पास भी भारत की नागरिकता नहीं हैं। बता दें कि आलिया की मां सोनी राजदान बर्मिंघम से हैं और उनके पास ब्रिटिश नागरिकता है। यही कारण है कि आलिया के पास भी ब्रिटिश पासपोर्ट और नागरिकता है।

अक्षय कुमार

 

हमेशा देशभक्ति की फिल्में बनाने वाले अक्षय कुमार के बारे में जानकर हैरानी होगी लेकिन सच यही है कि उनके पास भी भारत में मतदान देने का अधिकार नहीं है। दरअसल अक्षय कुमार के पास कनाडा की नागरिकता है और उनका पासपोर्ट भी कनाडा से ही रजिस्टर्ड है। बता दें कि अक्षय को कनाडा की नागरिकता बतौर सम्मान मिली हुई है। अक्षय को कनाडा की “यूनिवर्सिटी ऑफ विंडसर” से ऑनरेरी डॉक्टरेट लॉ की डिग्री मिली हुई है। इसके बाद उन्हें कनाडा की ऑनरेरी सिटीजनशिप भी दी गई। जिस वजह से भारत में वोटर लिस्ट से उनका नाम गायब है।

Back to top button