दिलचस्प

लाखों-करोड़ों कमाने वाली ये टीवी एक्ट्रेसेज घमंड से हैं कोसों दूर, मानी जाती हैं बेहद स्वीट

छोटे पर्दे की एक्ट्रेसेज अपने काम से घर घर में पहचान बनाती हैं साथ ही अपने हॉट लुक से सभी को अपना दीवाना बनाए रखती हैं। टीवी इंडस्ट्री किसी भी मामले में बॉलीवुड से कम नहीं है। आज टीवी एक्ट्रेसेज भी लाखों करोड़ो में कमाई करती हैं और बड़े सीरियल्स का हिस्सा बनती हैं। अक्सर ऐसा माना जाता है कि करोड़ों की कमाई करने वाली ये एक्ट्रेसेज काफी घमंडी होंगी, लेकिन आपको बता दें कि शौहरत औऱ दौलत पाने के बाद भी ये एक्ट्रेसेज ऐसी हैं जो काफी शांत और सुलझी रहती हैं। आपको बताते हैं टीवी की उन एक्ट्रेसेज के बारे में जो कभी भी ना किसी से झगड़ा करती हैं ना गुस्सा होती है औऱ ना ही वो घमंडी हैं।

दिव्यांका त्रिपाठी

छोटे पर्दे का मशहूर चेहरा हैं दिव्यांका त्रिपाठी जिन्होंने शो बनू मैं तेरी दुल्हन और ये हैं मोहब्बते से खूब नाम कमाया है। दिव्यांका टीवी शो भी होस्ट करती हैं। छोटे पर्दे की ईशिमां के पास पैसे बहुत हैं, लेकिन वो अपनी सादगी के लिए जानी जाती हैं। दिव्यांका के चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान रहती है जिसे देखकर ही पता चलता है कि उन्हें अपने पैसे औऱ रुतबे का कोई घमंड नहीं है। दिव्यांका इन दिनों अपने मेकओवर के चलते काफी चर्चा में आ रही हैं।

सरगुन मेहता

टीवी शो और कॉमडी में सफलता पा चुकीं सरगुन मेहता की भी पॉपुलैरिटी किसी से कम नहीं है। सरगुन ने सिर्फ टीवी में ही नबीं बल्कि कई पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है। हालांकि इतनी सफलता के बाद भी सरगुन के अदंर जरा भी घमंड नहीं है। सरगुन ने शो 12/24 करोल बाग से अपनी पहचान बनाई है औऱ कपिल शर्मा के साथ कॉमेडी शो किए हैं। सरगुन भी अपनी सिंपलीसिटी के लिए जान जाती हैं। साथ ही सरगुन ने नच बलिए, बिग बॉस,तेरी मेरी लव स्टोरीज जैसे रिएलिटी शो का भी हिस्सा रही हैं

सनाया ईरानी

छोटे पर्दे पर खुशी कुमारी गुप्ता और गुंजन का किरदार निभाकर सनाया ईरानी काफी फेमस चेहरा बन चुकी हैं। सनाया सिर्फ अपने काम के लिए ही नहीं बल्कि अपने हंबल नेचर के लिए भी जानी जाती हैं। उन्होंने कई तरह के अवॉर्डस भी जीते हैं। उन्हें शो मिले जब हम तुम के लिए काफी पसंद किया जाता था।

श्वेता तिवारी

श्वेता टीवी इंडस्ट्री का सबसे पॉपुलर चेहरा हैं। उन्हें इंड्स्ट्री में आए एक दशक से भी ज्यादा हो चुका है, लेकिन आज भी वो बिल्कुल फ्रेश दिखती हैं। प्रेरणा को रोल ने श्वेता को रातों रात स्टार बना दिया था। साथ ही वो बिग बॉस 4 की विनर भी रह चुकी हैं और करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं, लेकिन उनका नेचर बहुत ही पसंद किया जाता है। इतनी शोहरत के बाद भी श्वेता तिवारी में कभी घमंड नहीं देखा गया।

अंकिता लोखंडे

टीवी से फिल्मी पर्दे पर खुद को मशहूर करने वाले अंकिता लोखंडे भी करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं। अंकिता अपने टीवी के एक एपिसोड का चार्ज करीब 90 हजार से 95 हजार का करती हैं। हाल ही में वो फिल्म मर्णिकर्णिका में नजर आई थीं औऱ उन्होंने कंगना को भी अपनी एक्टिंग से टक्कर दे दी थी। अकिंता हाइस्टेड पेड एक्ट्रेस में से एक हैं, लेकिन वो भी अपनी सादगी के लिए जानी जाती हैं।

यह भी पढ़ें

Back to top button