स्वास्थ्य

आम खाने से शरीर को मिलते हैं ये 7 अद्भुत फायदे

आम को खाने से शरीर को कई सारे लाभ मिलते हैं और इस फल के अंदर काफी सारे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। आम को खाने से शरीर को एक साथ विटामिन ए, विटामिन सी, कैल्शियम, आयरन, विटामिन डी, विटामिन बी -6, कोबालिन और मैग्नीशियम जैसे तत्व मिल जाते हैं। इसलिए इस फल को काफी गुणकारी फल माना जाता है।

आम खाने से शरीर को मिलते हैं ये लाभ-

आंखों के लिए लाभदायक

आम खाने से आंखों को लाभ मिलता है और आंखों की रोशनी सही बनी रहती है। दरअसल इस फल के अंदर विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है और विटामिन ए को आंखों की सेहत के लिए लाभदायक माना जाता है। इसलिए जिन लोगों की आंखों की रोशनी कम है वो लोग गर्मी के मौसम में इस फल का खूब सेवन करें।

कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित

आम के अंदर फाइबर और  विटामिन सी अधिक मात्रा में पाया जाता है, जिसके चलते शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल अधिक होने से इसका असर दिल की सेहत पर पड़ता है। इसलिए आप आम का सेवन जरूर करें ताकि आपके शरीर में कोलस्ट्रॉल निंयत्रित रहे और आपका दिल सेहतमंद रहें।

पेट सही कार्य करे

पेट के लिए आम काफी गुणकारी साबित होता है और इसको खाने से पेट सही से कार्य करता है। आम खाने से खाना जल्दी पच जाता है। क्योंकि आम के अंदर एंजाइम्स पाए जाते हैं और ये एंजाइम्स  प्रोटीन को तोड़ने का कार्य करते हैं। जिस वजह से खाना पचने में आसानी होती है।

मोटापा कम हो

मोटापे को कम करने में आम काफी सहायक होता है। इसको खाने से शरीर की चर्बी  कम होती है। दरअसल आम की गुठली में मौजूद रेशे अतिरिक्त चर्बी को कम करने का कार्य करते हैं और साथ में ही इसको खाने से भूख भी कम लगती है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़े

रोजाना आम का सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिसोधक क्षमता मजबूत होती है और शरीर की रक्षा कई तरह की बीमारियों से होती है। इसलिए आप गर्मी के मौसम में आम का सेवन खुलकर करें और ये फल खाकर अपनी रोग-प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाएं।

याददाश्त बढ़ती है

आम खाने से याददाश्त अच्छी बनी रहती है और दिमाग भी सही से कार्य करता है। आम के अंदर ग्लूटामिन एसिड तत्व पाया जाता है जो कि याददाश्त शक्ति बढ़ाने में सहायक होते हैं। इसलिए जिन लोगों को चीजें याद नहीं रहती हैं वो इस फल का सेवन किया करें।

खून बढ़ाए

शरीर में खून की कमी को पूरा करने में भी आम काफी मददगार साबित होता है और नियमित रूप से इस फल को खाने से शरीर में खून बढ़ जाता है। साथ में ही ये रक्त कोशिकाएं को भी सक्रिय कर देता है। इसीलिए खून की कमी होने पर आप आम खाना शुरू कर दें।

रखें इन बातों का ध्यान

आम के अंदर शुगर काफी होती है इसलिए जिन लोगों  को डायबिटीज की बीमारी है वो इस फल का सेवन ना करें। क्योंकि इस फल को खाने से आपके खून में शुगर का स्तर बढ़ सकता है। इसके अलावा अधिक आम खाने से शरीर में गर्मी पैदा हो सकती है। इसलिए संतुलित मात्र में ही इस फल को खाएं।

Back to top button