स्वास्थ्य

सुबह एक्सरसाइज करना है सबसे फायदेमंद, वर्कआउट करने के इन 5 नियमों का रखें ध्यान

एक्सरसाइज करना शरीर के लिए बहुत जरुरी होता है। आप कितना भी मेहनत का काम करते हों, लेकिन अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर व्यायाम करना ज्यादा असर डालती है। हालांकि हर चीज का एक वक्त होता है और व्यायाम करने का भी एक सही वक्त होता है। अगर आपको एक्सरसाइज करनी हो तो सुबह का समय सबसे सही रहता है। ऐसा इसलिए क्योंकि 6-7 घंटें की नींद के बाद जब आप सुबह उठते हैं तो शरीर में काफी एनर्जी रहती है। साथ ही सुबह एक्सरसाइज करने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है इससे दिनभर में आप काफी कैलोरीज बर्न कर लेते हैं। हालांकि सुबह भी जब एक्सरसाइज करना शुरु करें तो इन 5 बातों पर ध्यान जरुर दें।

सुबह उठने के तुरंत बाद एक्सरसाइज

अगर सुबह उठने के बाद आप सोचते हैं कि कुछ काम खत्म करके तब एक्सरसाइज करना चाहिए तो आप गलत हैं। सुबह उठते ही सबसे पहले एक गिलास गर्म पानी पीएं और फ्रेश होने के बाद वर्कआउट शरु कर दें। सुबह उठने के तुरंत बाद आप जितना जल्दी वर्कआउट शुरु कर देंगे उतना ही आपके शरीर के लिए फायदेमंद होगा। कई बार लोग सुबह उठने के काफी देर बाद एक्सरसाइज शुरु करते हैं जो की गलत है। ऐसे में सुबह जल्दी उठें और जल्द से जल्द एक्सरसाइज करें।

स्ट्रेचिंग से करें शुरुआत

एक्सरसाइज शुरु करने से पहले स्ट्रेचिंग कर लेना बहुत जरुरी है। अपने शरीर को पहले थोड़ा एक्टिव कर लें इसके बाद एक्सरसाइज शुरु करें। जब आप स्ट्रेचिंग शुरु नहीं किए रहते हैं और कोई एक्सरसाइज करने लगते हैं तो शरीर में अकड़न होने लगती है और शरीर को अचानक से झटका लग जाता है। सबसे पहले एक पोजीशन में खड़ा करके अंगों को स्ट्रेच करें। स्ट्रेचिंग से आपके मसल्स का तनाव कम होगा और शरीर एक्सरसाइज शुरु कर दें। एक्सरसाइज करते वक्त किसी तरह की चोट ना लगे इसके लिए स्ट्रेचिंग जरुरी है।

वर्कआउट से जुड़ी तैयारी रात में कर लें

आपके घर में पहनने वाले कपड़े और वर्कआउट के कपड़ों में अंतर होना चाहिए। साथ ही रात में एक्सरसाइज वाले जूते, कपड़े, मैट सब तैयार करके रख लें ताकी सुबह जब आप सो कर उठें तो आपको सिर्फ उन्हें लेकर जाना हो और इसे ढूंढने में आपका वक्त बर्बाद ना हो। अपने एक्सरसाइज वाले कपड़ों  रोजाना अच्छे से धोकर सुखाएं।

एक फास्ट एक्सरसाइज है जरुरी

आप अपने शरीर को कम करने या बढ़ाने के लिए अलग अलग तरह के एक्सरसाइज करते होंगे, लेकिन इसमें से एक एक्सरसाइज ऐसीं रखें जो की काफी फास्ट हो। जो फास्ट एक्सरसाइज होती है वो शरीर में रक्त प्रवाह को बढ़ाती है और मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देती है। अगर आप तेज गति से एक्सरसाइज करते हैं तो दिल में ब्लड तेजी से पंप करता है। साथ ही आपकी हड्डियां और मसल्स भी मजबूत होते हैं। इसमें तेजी से उछलना, रस्सी से कूदना जैसी एक्सरसाइज शामिल।

जल्दी सो जाएं

एक्सरसाइज करने के लिए फ्रेश रहना बहुत जरुरी है इसलिए जितनी सुबह आप एक्सरसाइज कर लेंगें उतना ही आपके लिए बेहतर रहेगा।ऐसे में रात में जल्दी सोएं ताकी सुबह आप जल्दी उठ पाएं। इसके अलावा इन बातों पर ध्यान दें कि अगर आप रोज एक्सरसाइज करते हैं तो 7-8 घंटे नींद जरुरी है।

यह भी पढ़ें

Back to top button