विशेष

महिला नहीं बदल पायी अपने पुराने नोट तो RBI के सामने उतारे अपने कपड़े…. देखें वीडियो!

आप तो जानते ही हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नोटबंदी की घोषणा काले धन के ऊपर लगाम लगाने के लिए लिया था। लोगों को यह सहूलियत दी गयी थी कि वह अपना पुराना नोट 30 दिसंबर तक किसी भी बैंक और RBI की शाखा में जाकर बदल सकते हैं। इसके साथ ही यह भी कहा गया था कि 1 जनवरी से बैंक में तो नहीं लेकिन RBI की शाखा में पुराने नोट बदले जा सकते हैं, लेकिन उसके लिए नियम थोड़े कड़े हैं। कड़े नियमों के कारण ही कई लोग RBI के काउंटरों से निराश वापस लौट रहे हैं।

महिला के कपड़े उतारते ही मच गया हल्ला:

अभी एक ऐसी घटना के बारे में पता चला है जो आपको ऊपर से लेकर निचे तक हिला देगी। एक महिला दिल्ली में RBI की शाखा में गयी थी अपने पुराने नोट बदलवाने लेकिन किसी कारण से नोट नहीं बदल पायी तो उसने अपने कपड़े निकाल दिए। यह देखकर वहाँ मौजूद लोगों में हल्ला मच गया।

बिना सोचे-समझे महिला ने उतार दिए अपने कपड़े:

दरअसल यह घटना दिल्ली के संसद मार्ग पर स्थित RBI की शाखा में बुधवार को घटित हुई थी। RBI ने महिला के पुराने नोट किसी कारण से नहीं बदले थे, जिस वजह से महिला बहुत नाराज थी। महिला ने सरेआम बिना कुछ सोचे-समझे अपने कपड़े उतर दिए। इसके बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया और थाने ले जाकर हिदायत देकर और हलकी पूछ-ताछ के बाद छोड़ दिया।

महिला को थाने ले गयी पुलिस:

सूत्रों के अनुसार बुधवार को एक महिला संसद मार्ग पर स्थित RBI कार्यालय में अपने पुराने नोट बदलवाने गयी थी। वहाँ मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने महिला को अन्दर जाने से रोक दिया। उन्होंने महिला को बताया कि यहाँ नोट नहीं बदले जा रहे हैं, लेकिन महिला अपनी ही जिद पर अड़ी रही। जब सुरक्षा कर्मियों ने महिला को अन्दर नहीं जाने दिया तो इससे महिला नाराज हो गयी और अपने टॉप वहीँ सबके सामने उतार दिए। वहाँ मौजूद अन्य महिलाओं ने उसे फिर से कपड़े पहनाये और घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। उधर पुलिस का अलग ही कहना है। पुलिस का कहना है कि उन्हें इस बात की जानकारी दी गयी थी कि महिला RBI गेट पर धारना दे रही है।

नहीं था उसके पास कोई पहचान पत्र:

सूत्रों के अनुसर महिला लोगों के घर में सहायिका के तौर पर काम करती है, वह अपने 5 साल के बच्चे के साथ बैंक आयी हुई थी। महिला के पास कोई भी पहचान पत्र नहीं थे और उसके पास जो नोट थे वह भी आधे फाटे हुए थे और उसे चूहों ने काटा हुआ था। महिला का कहना था कि उसकी मुलाकात RBI के अधिकारियों से करवाई जाए क्योंकि वह 2 दिन से लगातार बैंक आ रही है और उसका काम नहीं हो रहा है।

वीडियो देखें:

https://youtu.be/Xj5ZttaZyo4

Back to top button