राजनीति

विधानसभा 2017: सर्वे – उत्तराखंड में खिलेगा ‘कमल’, कांग्रेस को लगेगा झटका!

नई दिल्ली चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। चुनाव आयोग ने संवाददाता सम्मेलन बुलाकर इन तारीखों का ऐलान किया। इस घोषणा के साथ ही विधानसभा में होने वाले दंगल का कॉउनडाउन भी शुरु हो गया है। यूपी में समाजवादी पार्टी जहां दोबारा सत्ता हासिल करने के लिए जोर लगा रही है वहीं बीजेपी भी यूपी की सत्ता पर काबिज होने के लिए पूरा जोर लगा रही है। सर्वे के मुताबिक इस बार कांग्रेस का प्रदर्शन पहले से काफी फीका रह सकता है। Uttarakhand Assembly elections 2017.

उत्तराखंड में भाजपा को पूर्ण बहुमत के आसार –

Uttarakhand Assembly elections 2017.

एक न्यूज चैनल द्वारा किए गए सर्वे के अनुसार कांग्रेस को उत्तराखंड में झटका लग सकता है। एबीपी न्यूज-लोकनीति-सीएसडीएस के सर्वे के अनुसार 70 सीटों वाले उत्तराखंड में इस बार कांग्रेस को सत्ता से हटाकर बीजेपी सत्ता में आ सकती है। न्यूज चैनल द्वारा किए गए सर्वे के अनुसार उत्तराखंड में भाजपा को 35 से 43 सीटें और कांग्रेस को 22 से 30 सीटें मिल सकती हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री के रूप में हरीश रावत पहली पसंद बने हुए हैं। उत्तराखंड में 15 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने हैं और इसके नतीजे 11 मार्च को आएंगे।

कहां किससे है मुकाबला –  

यूपी में समाजवादी पार्टी जहां दोबारा सत्ता हासिल करने के लिए जोर लगा रही है वहीं बीजेपी भी यूपी की सत्ता पर काबिज होने के लिए पूरा जोर लगा रही है। यूपी में सत्तरूढ सपा बीजेपी और बीएसपी अकेले दम पर चुनावी मैदान में हैं। पंजाब में अकाली-भाजपा गठबंधन का मुकाबला कांग्रेस से है लेकिन आम आदमी पार्टी भी चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रही है। हालांकि राजनीतिक पंडित पंजाब के विधानसभा चुनाव को आप की वजह से त्रिकोणीय मान रहे हैं। गोवा में बीजेपी और कांग्रेस के बीच होने वाले मुकाबले में इस बार आम आदमी पार्टी भी कुद पड़ी है। उत्तराखंड में बीजेपी और कांग्रेस के अलावा कई और दल भी चुनावी मैदान में हैं। मणिपुर में भी सामाजिक कार्यकर्ता से राजनेता बनी इरोम शर्मिला चुनावी मैदान में उतरने का ऐलान कर चुकी है।

Back to top button