विशेष

मुफ्तखोरों की बल्ले बल्ले! इस देश में बेरोजगारों को भी हर माह सरकार देगी 40,000 रुपए की सैलरी!

हैलसिंकी/नई दिल्ली – फिनलैंड में बेरोजगारों के लिए नया साल खुशियां लेकर आया है। देश में गरीबी कम करने और रोजगार को बढ़ावा देने के मकसद से सरकार ने अनोखी पहल शुरु की है। फिनलैंड दूनिया का पहला ऐसा देश बन गया है जो अपने देश के बेरोजगार नागरिकों को हर महीने 587 डॉलर यानी लगभग 40 हजार रुपये की सैलरी देगा। Finland pays unemployed people.

दो वर्ष तक ट्रायल पर रहेगी यह योजना –

Finland pays unemployed people

फिनलैंड दो वर्ष तक इस योजना को ट्रायल के तौर पर चलाएगी। योजना की शुरुआत में 2000 नागरिकों को लगभग 40 हजार रुपये की सैलरी मिलेगी। चुने गए लोगों को इस योजना के तहत हर महीने 560 यूरो दिए जाएंगे। गौरतलब बात यह है कि जिन लोगों को यह रकम दी जाएगी उन्‍हें इस पर कोई टैक्‍स नहीं देना होगा। अगर यह पैसा लेने वाले लोग कुछ और काम भी करेंगे और उससे उन्हें जो पैसे मिलेंगे वो उसे भी अपने पास रख सकते हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार फिनलैंड में प्राइवेट सेक्‍टर की ओर से प्रति माह औसतन 3,500 यूरो की सैलरी मिलती है।

फिनलैंड को मिला है सर्वश्रेष्ठ देश का दर्जा –

Finland pays unemployed people

न्यूजवीक पत्रिका द्वारा कराए गए सर्वे में फिनलैंड को हाल ही में सर्वश्रेष्ठ देश का दर्जा दिया गया है। वहीं 100 देशों की इस सूची में भारत को 78वां स्थान मिला है। इस सर्वे में सिंगापुर (20), मलेशिया (37) और श्रीलंका (66) भारत से आगे रहें। सर्वे के अनुसार भारत की प्रति व्यक्ति उत्पादकता की दर 3 हजार 100 डॉलर है तथा भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में कुल सेवाओं की भागेदारी 53 फीसदी और निर्माण क्षेत्र की भागीदारी महज 15 फीसदी है। आपको बता दें कि अर्थशास्त्रियों और सामाजिक विशेषज्ञों के एक पैनल ने सभी देशों को इकॉनोमी प्रतियोगितात्मकता, जीवन की गुणवत्ता, शिक्षा, स्वास्थ्य और राजनीतिक परिवेश जैसे पैमानों पर परखने के बाद निर्णय लिया है।

Back to top button