बॉलीवुड

अनुष्का और विराट कोहली के घर आने वाला है नन्हा मेहमान, जल्द होगा बेबी शॉवर

अनुष्का और विराट कोहली आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में छाएं रहते हैं। जहां एक तरफ विराट कोहली इन दिनों आईपीएल को लेकर चर्चा में हैं, तो वहीं अनुष्का की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही है। इन सबके बीच अनुष्का की प्रेगनेंसी की खबर एक बार फिर से तेज़ी से फैल रही है। इतना ही नहीं, इस बार प्रेगनेंसी की खबर के साथ सा बेबी शॉवर की खबरें भी काफी तेज़ी से फैल रही है। जी  हां, अनुष्का और विराट कोहली के ऊपर मीडिया की नजरे हमेशा गड़ी रहती हैं, जिसकी वजह से अब यह बताया जा रहा है कि अनुष्का शर्मा प्रेगनेंट हैं। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

अनुष्का और विराट कोहली ने साल 2017 में इटली में गुपचुप शादी की थी, जिसमें कुछ करीबी लोग ही शामिल हुए थे। शादी के दो साल होने वाले हैं, जिसकी वजह से हर किसी को अनुष्का और विराट कोहली के पैरेंटस बनने का इंतजार है। इतना ही नहीं, पैरेंट्स बनने का इंतजार खुद अनुष्का और विराट कोहली भी है। याद दिला दें कि अनुष्का शर्मा के पास फिलहाल कोई फिल्म नहीं है और मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो वे अभी प्रेगनेंट हैं।

प्रेगनेंट हैं अनुष्का शर्मा

अंग्रेजी बेवसाइट डीएनए के मुताबिक, अनुष्का शर्मा मां बनने वाली हैं, लेकिन लंबे समय से वे इस बात को छिपाने की कोशिश कर रही हैं। बेवसाइट ने दावा किया है कि अनुष्का और विराट कोहली जल्दी ही बेबी शॉवर का आयोजन करते हुए भी नजर आएंगे। इतना ही नहीं, अंग्रेजी वेबसाइट ने अनुष्का शर्मा के मां बनने के पीछे कुछ बड़े तर्क भी दिये हैं, जिससे यही लग रहा है कि शायद अनुष्का शर्मा मां बनने वाली हैं और अभी किसी को बताना नहीं चाह रही हैं।

पति से दूर नहीं रहना चाहती हैं अनुष्का शर्मा

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इन दिनों अनुष्का शर्मा विराट कोहली के ईर्द गिर्द ही नजर आ रही हैं और वे खुद को कोहली से दूर भी नहीं करना चाह रही हैं। इतना ही नहीं, कोहली ने खुद अनुष्का को अपने साथ रहने के लिए कहा है, क्योंकि यह दौर काफी नाजुक है और इसलिए दोनों साथ में टाइम स्पेंड करना चाह रहे हैं। साथ ही आपको बता दें कि इन दिनों अनुष्का शर्मा लाइमलाइट से भी दूर रह रही हैं। हालांकि, इस बात को छिपाने के लिए अनुष्का ने हाल ही में कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की, लेकिन लोगों का कहना है कि यह तस्वीर काफी पुरानी है।

जल्द होगा बेबी शॉवर

अंग्रेजी बेवसाइट डीएनए के मुताबिक, अनुष्का और विराट कोहली जल्द ही बेबी शॉवर का आयोजन करते हुए नजर आएंगे, जिसमें करीबी लोग ही शामिल होंगे। अनुष्का और विराट कोहली आने वाले मेहमान को लेकर काफी ज्यादा खुश हैं, जिसकी वजह से वे अपने फैंस को सरप्राइज देने का प्लान बना रहे हैं। बता दें कि मां बनने के बाद भी अनुष्का शर्मा फिल्मों में काम करेंगी, जिसके बारे में उन्होंने विराट कोहली से पहले ही बात कर लिया है।

Back to top button