स्वास्थ्य

पेट की गर्मी शांत करने से लेकर डिप्रेशन दूर करने तक बड़े काम का है दही, जानें इसके और फायदे

दही एक ऐसा खाद्य पदार्थ है जिसका इस्तेमाल मीठे और खट्टे दोनों रुप से खाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। हम सभी जानते हैं कि दही में कैल्शियम और प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है जिससे पेट दुरुस्त रहता है और कोलस्ट्रॉल कम होता है। अभी तक हम सिर्फ ये जानते थे कि दही केवल शारीरिक सेहत के लिए अच्छा होता है, लेकिन असल में ये मानसिक सेहत के लिए भी बहुत लाभदायक होता है। एक शोध में ये बात सामने आई की रोजाना दही का सेवन करन से डिप्रेशन दूर करने में मदद मिलती है

डिप्रेशन में आराम देता है दही

  • अमेरिका के एक वैज्ञानिक का कहना है कि दही ऐसे प्रोबायोटिक तत्व हमारे दिमाग पर गहरा असर डालते हैं। दही का नियमित सेवन करने से मूड स्विंग नहीं हाता है और साथ ही डिप्रेशन जैसी मानसिक बीमारी से हम बच जाते हैं।
  • अगर आपकी पाचनशक्ति कमजोर हैं तो भी दही का सेवन करना लाभदायक रहता है। ये पेट में होने वे विभिन्न प्रकार के संक्रमण से हमें बचाता है। जिन लोगों को भूख नहीं लगती है उन्हें भी रोज दही का सेवन करना चाहिए। अगर हर दिन थोड़ी मात्रा में दही का सेवन किया जाए तो बहुत सारी पेट संबंधित बीमारियां दूर हो जाएंगी।

  • कई बार पेट की गर्मी से मुंह में छाले की समस्या हो जाती है। छाले की समस्या किसी को भी हो सकती है। गर्मी के मौसम मे पेट की समस्या और ज्यादा बढ़ जाएगी ऐसे में छाले की समस्या हो सकती है। मुंह में छाला हो जाना बहुत तकलीफ देता है। खाने पीने में समस्या होती है और शरीर मे बहुत बेचैनी होती है। ऐसे में दही का सेवन करना अच्छा रहता है। इसके अलावा दही की मलाई भी छालों पर लगा लें इससे फायदा मिलेगा।

वेट लॉस में फायदेमंद

  • आजकल के आधुनिक जीवनशैली और हानिकारक खानपान के चलते मोटापा बहुत जल्दी शरीर को घेर लेता है। अगर आप भी हमेशा परेशान रहती हैं और शरीर पर मोटापा इस वजह से बढ़ गया है तो दही का सेवन करना अच्छा रहेगा। अपने रोज के खान पान में दही का इस्तेमाल करें। विशेषज्ञों का मानना है कि प्रचुर मात्रा में दही हो तो उसमें पाया जाने वाला कैल्शियम शरीर में फालतू चर्बी जमा नहीं होने देता। ऐसे में अगर वेट लॉस करना हो तो दही खाना अच्छा रहता है।

  • दही सिर्फ शरीर की बीमारियों को दूर नहीं करता है बल्कि आपको खूबसूरत भी बनाता है। बालों को सुंदर और आकर्षक बनाने के लिए दही या छाछ का इस्तेमाल करना फायदेमंद रहेगा। इसके लिए नहाने से पहले बालों में दही से अच्छे से मालिश करें। कुछ समय बाद जब बालों को धो लेंगे तो खुश्की खत्म हो जाएगी और बाल खूबसूरत हो जाएंगे।
  • अगर बहुत ज्यादा पसीना आता हो और उससे शरीर से बदबू आती हो तो दही और बेसन का मिश्रण बनकर शरीर में लगा लगें। इसके कुछ देर बाद नहा लें इससे पसीना की बदबू दूर हो जाएगी। साथ ही अगर रात में नींद ना आ रही हो तो दही का सेवन करें इससे अच्छी नींद आती हैं और साथ ही पेट और दिंमाग भी ठंडा रहता है।

यह भी पढ़ें

Back to top button