Bollywood

जब ऑडिशन देने के लिए सलमान खान के पास अच्छे कपड़े तक नहीं थे, तब बॉलीवुड के इस हीरो ने की थी मदद

सलमान बॉलीवुड के इकलौते ऐसे अभिनेता हैं जो आये दिन किसी न किसी वजह से मीडिया की सुर्खियों में बने रहते हैं. सलमान के गुस्से से हर कोई वाकिफ है. कब उनका गुस्सा किस पर फूट जाए कुछ कहा नहीं जा सकता. सलमान खान अपना गुस्सा बॉलीवुड के जाने-माने सितारों पर भी उतार चुके हैं. लेकिन इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि सलमान बॉलीवुड के इकलौते ऐसे कलाकार हैं जो लोगों की मदद के लिए हमेशा सबसे आगे रहते हैं. सलमान की गिनती आज बॉलीवुड के सबसे अमीर हीरो में होती है लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड के इस दबंग खान के पास एक टाइम में पहनने के लिए अच्छे कपड़े भी नहीं थे.

पिता नहीं चाहते थे कि एक्टर बनें सलमान

सलीम खान के बेटे होने के चलते सब यह तो जानते थे कि सलमान बॉलीवुड में कुछ करेंगे लेकिन उनके एक्टिंग के शौक से केवल उनके पिता वाकिफ थे. सलमान का पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान नहीं रहता था और यह बात उनके पिता को अच्छी नहीं लगती थी. बारहवीं पास करने के बाद ही सलमान खान ने अपने पिता सलीम खान से कहा कि वह एक्टर बनना चाहते हैं. लेकिन ये बात सलीम खान को रास नहीं आई. वह जानते थे कि एक सफल एक्टर बनना इतना आसान काम नहीं है. दरअसल, सलीम खान भी पहले एक्टर बनना चाहते थे लेकिन उनकी किस्मत में लेखक बनना लिखा था. पिता के मना करने के बावजूद सलमान ने एक्टर बनने का स्ट्रगल शुरू किया.

ऑडिशन देने के लिए नहीं थे अच्छे कपड़े

ये बात इंडस्ट्री में फैल चुकी थी कि सलीम खान सलमान खान को एक्टर नहीं बनाना चाहते इसलिए उन्हें अपने पिता के रुतबे का कोई फायदा नहीं हुआ. उस समय मोहनीश बहल और कुमार गौरव सलमान के बहुत अच्छे दोस्त हुआ करते थे. इस मुश्किल की घड़ी में इन्होंने सलमान का साथ दिया. उन दिनों कुमार गौरव स्टार बन चुके थे और राजेंद्र कुमार के सुपुत्र होने की वजह से बॉलीवुड के सबसे अमीर अभिनेताओं में से एक थे. सलमान दर-दर भटककर ऑडिशन के लिए स्टूडियो का चक्कर लगाते रहे. उनके पास ऑडिशन देने के लिए अच्छे कपड़े तक नहीं थे. इस वजह से भी वह काफी जगहों से रिजेक्ट हो जाया करते थे. एक बार सलमान मुंबई के बांद्रा स्थित कुछ पैसे लेकर एक स्टोर में कपड़े खरीदने पहुंचे. वह स्टोर सुनील शेट्टी का था.

तोहफे में दी जींस

सलमान को स्टोर में एक महंगी जींस पसंद आई पर उनके पास उतने पैसे नहीं थे. जब निराश होकर वह जाने लगे तो सुनील ने उन्हें बुलाया और उन्हें वह जींस गिफ्ट कर दी. उस समय सुनील शेट्टी सलमान को पहचानते तो नहीं थे लेकिन दोनों साथ जिम जाया करते थे. इसलिए जब उन्होंने स्टोर में सलमान को देखा तो तोहफे में उन्हें जींस दे दी. इसी जींस को पहनकर सलमान ने ‘बीवी हो तो ऐसी’ फिल्म का ऑडिशन दिया और सेलेक्ट हो गए. फिल्म हिट हुई और सलमान खान को लोगों ने नोटिस किया. इसके बाद सलमान धीरे-धीरे बॉलीवुड के स्टार बन गए. कहा जाता है कि सलमान ने आज भी अपने वार्डरोब में वह जींस संभालकर रखी है.

पढ़ें सलमान खान के डेब्यू के वक्त बच्चियां थीं ये 9 मशहूर एक्ट्रेस, एक तो 4 साल बाद हुई थी पैदा

दोस्तों, उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा. पसंद आने पर लाइक और शेयर करना न भूलें.

 

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor slot gopay slot777 amavi5d sesetoto mixparlay sontogel slot gacor malam ini Situs Toto togel macau pengeluaran sdy Situs Toto Situs Toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto titi4d Situs Slot Situs Toto titi4d kientoto https://wonderfulgraffiti.com/ Toto Slot Slot Togel slot online sesetoto Winsortoto ilmutoto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru PITUNGTOTO situs togel kientoto slot gacor slot gacor https://iwcc-ciwc.org/ sulebet Slot demo agen bola terpercaya vegas969 slot88 slot gacor slot thailand slot gacor venom55 angker4d mayorqq kiostoto taruhanbola taruhanbola naruto88 leon188 login kientoto paten188 slot gacor kapakbet babeh188 naruto88 babeh188 https://www.raars.zaragoza.unam.mx/fruit-boom/ leon188 naruto 88 Wikatogel slot toto slot toto macau toto slot situs toto toto togel https://id.desapujonkidul.net/ toto togel online toto togel toto togel toto togel toto slot slot gacor situs toto toto slot https://www.crossover.org.au/ titi4d karatetoto mmatoto situs toto toto slot toto slot mahongtoto situs toto toto slot toto slot toto slot kaskus288 Data sgp Pengeluaran sdy toto slot Data hk situs toto sukutoto https://news.stkipyasika.ac.id/ https://www.b254.com/email/ netralbet sukutoto https://resolutionmag.com https://www.sbfhc.org/contact/ situs terpercaya slot gacor sky99idn won91 slot gacor OSG168 Jinhoki KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 togel online togel online agen slot slot 4d sukutoto sukutoto sukutoto rajaslot91 slot jepang monk4d gaib4d https://juara100.net/ slot gacor situs toto situs toto Toto velosbet77 jepangbet arahtogel Rans303 toto togel ollo4d slot gacor situs toto toto 4d toto 4d hantutogel idn33