बॉलीवुड

एक बार फिल्म के सेट पर शत्रुघन सिन्हा को बुरी तरह पीटने लगे थे अमिताभ बच्चन, उसके बाद

न्यूज़ट्रेंड एंटरटेनमेंट डेस्क: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शत्रुघन सिन्हा इन दिनों अपनी राजनीति को लेकर के काफी चर्चा में हैं। हाल ही में शत्रुघन सिन्हा ने बीजेपी का दामन छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। बता दें कि काफी लंबे समय से शत्रुघन सिन्हा भाजपा के खिलाफ बोलते आ रहे थे। वो आए दिन कोई ना कोई बयान भाजपा के खिलाफ दे ही देते थे। जिसके चलते इस बार उनको भाजपा से टिकट नहीं मिला और उनका पत्ता कट हो गया। खबरों की मानें तो आने वाली 6 अप्रैल को शत्रुघन कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर लेंगे।

बता दें कि शत्रुघन हमेशा ही अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। जिस वजह से वो खबरों में रहते हैं। भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस के साथ हाथ मिलाने को लेकर तो वो चर्चा में है ही लेकिन उससे भी ज्यादा वो चर्चा में हैं अपनी बॉयोग्राफी की वजह से। शत्रुघन ने अपनी बायोग्राफी में उस घटना का खुलासा किया है जब अमिताभ ने फिल्म के सेट पर उनकी पिटाई की थी।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by shatrughan sinha (@shatrughan_sinha_) on

बता दें कि अमिताभ और शत्रुघन सिन्हा ने एक साथ कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। लेकिन उस समय पर एक बार अमिताभ और शत्रुघन की एक लड़ाई है जिसनें काफी सुर्खियां बटोरी थीं। हाल ही में शत्रुघन सिन्हा ने अपनी बायोग्राफी ‘Anything But Khamosh’ में भी इस बात का जिक्र किया है। उन्होंने बताया कि जब फिल्म काला पत्थर  की शूटिंग चल रही थी तब अमिताभ ने उनको काफी बुरी तरह से मारा था। अमिताभ उनको लगातार मारते जा रहे थे किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था यहां तक शत्रुघन भी खुद नहीं समझ पाए कि हो क्या रहा है, तब शशि कपूर ने आकर उनका बचाव किया था। उन्होंने बताया कि उनको नहीं पता था कि फिल्म में इस तरह का भी कोई सीन है।

उन्होंने आगे बताया, ‘फिल्म ‘काला पत्थर’ के सेट पर अमिताभ के बगल वाली कुर्सी कभी उन्हें ऑफर नहीं हुई, ना ही अमिताभ का छाता कभी मुझसे शेयर किया गया। यहां तक दोनों सेट से एक ही होटल में जाते थे लेकिन ‘बिग बी’ ने उन्हें कभी ये नहीं कहा की चलो साथ चलते हैं। उन्होंने बतााय कि उनकों ये बात काफी अजीब लगती थी। क्योंकि उन्होंने आज तक कभी भी अमिताभ के बारे में ऐसी कोई बात नहीं कि जो उनको बुरी लगे। लेकिन इसके बावजूद भी अमिताभ का उनके लिए ऐसा बर्ताव क्यों था उनको कभी समझ नहीं आया।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by shatrughan sinha (@shatrughan_sinha_) on

बता दें कि शत्रुघन सिन्हा अब एक्टिंग से दूर होकर राजनीति में आ गए हैं। उनका राजनीति करियर काफी अच्छा चल रहा है। वहीं बात करें उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा की तो वो बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकाराओं में से एक हैं। सलमान खान की फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था जिसके बाद से वो एक के बाद उन्होंने बेहतरीन फिल्मों में काम किया है।

Back to top button