विशेष

भारत देश की इस जगह पर किराए में मिलती हैं दुल्हने, एक साल बाद बदल सकते हैं बीवी

न्यूज़ट्रेंड वेब डेस्क: भारत एक ऐसा देश हैं जो रीति-रिवाजों और संस्कृतियों के लिए जाना जाता है। भारत देश में एक साथ कई संस्कृतियां पाई जाती हैं और यही कारण है कि भारत देश पूरी दुनिया में काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। बता दें कि भारत एक ऐसा देश में जहां पर अलग-अलग रीति-रिवाज, धर्म, संस्कृति एक साथ पाए जाते हैं। सभी धर्मों के अलग-अलग रीति-रिवाज हैं जो काफी समय से चलते आ रहे हैं। लेकिन आज भी कई ऐसे रीति-रिवाज हैं जिन्हें जानकर आपका मन अंदर से घिना जाएगा।

हालांकि बदलते समय के साथ कुछ रीति-रिवाजों और पौराणिक सोचों को बदला गया है लेकिन इसके बावजूद भी आज भी कुछ ऐसे रिति-रिवाज हैं जो सालों से चलते आ रहे हैं। बात करें शादी की तो ये उन्हीं रीति-रिवाजों में से एक है। शादी एक ऐसा पवित्र रिश्ता माना गया है जिसमें लोग बंधने के बाद सात जन्मों तक एक-दूसरे के साथ रहने की कस्में खाते हैं। लेकिन इस रिवाज के चलते ऐसी कोई प्रथा भी हो सकती है जो आपको अंदर तक झकझोर कर रख सकती है। आज हम आपको एक ऐसी प्रथा के बारे में बताएंगे जिसे जानकर आपको भी विश्वास नहीं हो पाएगा कि आज के समय में भी ऐसा कोई रिवाज हो सकता है।

आज हम आपको भारत देश की एक ऐसी जगह के बारे में बताएंगे जहां पर महिलाओं को किराए पर लाया जाता है और उन सभी लोगों को लोग अपनी बीवी बना कर के लाते हैं। बता दें कि इस रिवाज के चलते लोग महिलाओं को एक साल के लिए बतौर बीवी किराए पर लेकर आते हैं। इस प्रथा का नाम है धड़ीचा प्रथा, जिसके चलते ही लोग ऐसा काम कर पाते हैं।

बता दें कि ये प्रथा मध्य प्रदेश में शिवपुरी नाम के स्थान पर सबसे ज्यादा प्रचलित है। बता दें कि हर साल शिवपुरी नाम की जगह पर एक ऐसी मंडी लगाई जाती है, जहां पर लड़कियों को किराए पर दिया जाता है। ये प्रथा यहां पर कई सालों से चलती आ रही हैं। इस प्रथा के चलते आप किसी भी महिला को बतौर बीवी किराए पर ले सकते हैं। इन लड़कियों की कीमत 15,000 से लेकर 25,000 रूपए तक है।

बता दें कि इस प्रथा में लड़की के घर वाले अपनी बेटी को साल भर के लिए किराए पर देते हैं और खुशी-खुशी उसकी शादी भी खरीदने वाले शख्स से कर देते हैं। अगर वो व्यक्ति चाहे तो उस लड़की को एक साल से ज्यादा अपने पास रख सकता है और उसके पैसे घर वालों को दे सकता है। वहीं ये पूरा लेन-देन कानूनी तौर पर स्टांप पेपर पर किया जाता है। ये पूरी सौदेबाजी 10 रूपए से लेकर के 100 रूपए तक के स्टांप पेपर पर की जाती है। बता दें कि मध्य प्रदेश में ये कुप्रथा आज से नहीं हैं बल्कि काफी सालों से चलती आ रही हैं। जिसमें लोग लड़कियों को किराए की बीवी बनाते हैं।

Back to top button