दिलचस्प

पेरिस की लड़की को भारतीय लड़के से हुआ प्यार, अब गांव में ऐसे बिता रही हैं अपना जीवन

न्यूज़ट्रेंड वेब डेस्क: भारतीय संस्कृति एक ऐसी संस्कृति है जिसे पूरी दुनिया में पसंद किया जाता हैं। पूरी दुनिया में भारतीय संस्कृति और परंपराएं प्रसिद्ध हैं। भारतीय भूमि एक नहीं बिल्कुल अलग-अलग परंपराओं और संस्कृति की प्रतीक है। बता दें कि भारत पूरी दुनिया में अपनी पुरानी सभ्यताओं वाला देश माना जाता है। जहां आज कई लोग विदेशी सभ्यताओं की ओर आकृषित हो रहे हैं वहीं विदेश लोग भारतीय संस्कृति की ओर आकृषित होते हैं। वैसे तो हमने आपको ऐसे कई किस्से बताए हैं जिनमें विदेशी लड़कियां भारत घूमने आई और यहीं पर किसी से शादी करके हमेशा भारत की होकर रह गई।

आज हम आपको एक ऐसी ही लव स्टोरी के बारे में बताएंगे जिसमें भारत घूमने आई पेरिस की एक लड़की को भारत के एक टूरिस्ट गाइड से प्यार हो गया और वो फ्रांस छोड़कर भारत में बस गई हैं। और एक भारतीय महिला की तरह ही अपने घर परिवार को संभाल रही हैं और अपने परिवार का ध्यान दे रही हैं। तो चलिए अब आपको बताते हैं असल में क्या है पूरी कहानी।

दरअसल आज से सात साल पहले फ्रांस के पेरिस शहर की रहने वाली एक लड़की जिनका नाम मारी है वो भारत घूमने आई थी। 33 साल की मारी ने भारत भ्रमण करने के लिए एक गाइड को रखा था, लेकिन भारत घूमने के दौरान ही  उन्हें अपने गाइड से प्यार हो गया। जानकारी के मुताबिक मैरी इन दिनों एमपी में मांडू नाम की एक जगह पर अपनी लाइफ बिता रही हैं। मैरी आज भी टूटी-फूटी हिंदी बोलती है। लेकिन वो पूरी तरह से भारतीय कल्चर में सराबोर हो गई हैं। मारी अब ज्यादातर सलवार सूट और साड़ी पहनती हैं।

सारे भारतीय त्यौहारों को पूरे विधि-विधान से मनाती हैं। और अपने परिवार को संभालती हैं। अपने घर वालों के लिए मैरी खुद से खाना बनाती हैं। मारी ने बताया कि वो भारतीय परंपरा के अनुसार ही त्यौहारों में साड़ी पहनती हैं जो कि उनको काफी अच्छा भी लगता है। बता दें कि मैरी पेशे से एक टीचर हैं। उनके पिता डॉक्टप और मां टीचर हैं। मैरी आज भी फ्रांस के बच्चों को ऑनलाइन क्लासेस देती हैं। इतना ही नहीं जरूरत पड़ने पर वो नोट्स भी मेल करती हैं।

बता दें कि मैरी अब दो बच्चों की मां बन गई हैं। उनका बड़ा बेटा काशी 5 साल का है तो वहीं उनका दूसरा बेटा 3 साल का है। वहीं मैरी इन दिनों मांडू में अपना घर बना रही हैं। वह अपने पति और मजदूरों के साथ मिलकर अपना घर बनवा रही हैं। यही नहीं जरूरत पड़ने पर वह खुद मजदूरों के साथ काम करती हैं।

मैरी और धीरज के प्यार को देखकर एक बात तो साफ है कि प्यार को लेकर जो बातें कही जाती हैं कि प्यार सच्चा होता है और इसके लिए कोई सीमाएं और बंधन नहीं होते हैं। अगर आपका प्यार सच्चा है तो वो कहीं भी हो कैसे भी हो मिल ही जाता है।

Back to top button