अध्यात्म

सुबह उठकर इन 5 चीजों को देखना होता है अशुभ, हो जाता है पूरा दिन बर्बाद

कहते हैं कि अगर सुबह की शुरुआत अच्छे से हो तो पूरा दिन सही से बीत जाता है और किसी भी तरह की परेशीन दिन भर नहीं होती है। ये जरूरी होता है की आप सुबह उठते ही केवल शुभ चीजें देखें ताकि आपका दिन अच्छे से गुजर जाए। वास्तु शास्त्र के अनुसार सुबह उठने के 24 मिनट तक केवल अच्छी चीजों को देखना चाहिए और किसी भी प्रकार की अशुभ चीज पर नजर नहीं जानी चाहिए। इसलिए आप जब भी सुबह उठें तो कभी भी नीचे बताई गई चीजों को ना देखें। क्योंकि इन चीजों को देखने से आपका पूरा दिन खराब हो सकता है।

परछाई ना देखें

सुबह उठकर अपनी या फिर किसी दूसरे व्यक्ति की परछाई बिलकुल ना देखें। क्यों अगर आप सुबह उठने के बाद 1 घड़ी यानी 24 मिनट के अंदर ही किसी व्यक्ति या अपनी परछाई देख लेते हैं तो इसका असर आपके पूरे दिन पर पड़ता है और आपको पूरे दिन तनाव, डर, गुस्सा महसूस होता रहता है। इसलिए कभी भी आप बेड से उतरने के बाद परछाई ना देखें।

जानवरों की फोटो

अपने कमरे में किसी भी जानवर की तस्वीर को ना लगाएं और सुबह उठते ही किसी भी जानवर को नहीं देखें। क्योंकि सुबह अगर आपकी नजर सबसे पहले जानवर की तस्वीर पर या फिर किसी जानवर पर पड़ती हैं, तो आपका सामना किसी विवाद से हो सकता है और आपका दिन खराब गुजरता है। इसी तरह से आप सुबह किसी कुत्ते को भौंकते हुए या उन्हें लड़ाई करते हुए भी ना देखें।

गंदे बर्तन

रात को सोने से पहले अपने घर के सभी गंदे बर्तनों को साफ करके ही सोएं। क्योंकि सुबह किचन में गंदे बर्तन देखने से आपको कोई अशुभ संदेश मिल सकता है और आपका पूरा दिन तनाव में गुजरता है। इसलिए संभव हो तो रात के समय बर्तनों को साफ करके ही सोएं।

आईना न देखें

सुबह उठने के बाद कभी भी आप सबसे पहले आईने को ना देंखे।  क्योंकि आईना देखने से आप नकारात्मकता ऊर्जा  को अपनी और खींचते हैं और पूरे दिन आपके विचारों में नकारात्मकता ऊर्जा बनी रहती है। जिसके चलते आपका मन किसी भी कार्य में नहीं लगता है। वास्तु शास्त्र में भी साफ तौर पर कहा गया है कि आप जिस कमरे में सोते हैं उस कमरे में आईने की दिशा हमेशा ऐसी होने चाहिए की सुबह उठते ही आपकी नजर आईने पर ना जाएं।  वहीं आजकल काफी सारे ऐसे पलंग भी होते हैं जिनपर आईना लगा होता है। अगर आपके पास भी ऐसा पलंग है तो आप उस पंलग पर लगे शीशे को रात को सोने से पहले किसी कपड़े से ढक दें ताकि आपकी नजर उस शीशे पर ना पड़े।

बंदर का नाम ना लें

सुबह बंदर को देखना और इसका नाम खाना खाने से पहले लेना अशुभ माना गया है। कहा जाता है कि कभी भी आप सुबह कुछ खाने से पहले इस जानवर का नाम ना लें। क्योंकि इस जानवर का नाम खाली पेट लेने से आपको पूरे दिन समय पर खाने को कुछ ही नहीं मिलता है।

सुबह उठकर क्या देखें-

सुबह उठकर सबसे पहले अपनी हथेली को देखना अच्छा होता है और गायत्री मंत्र या फिर किसी भी मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है। इसी तरह से बिस्तर से उठने के बाद सकारात्मक चीजें जैसे की भगवान की फोटो,मोर के फंख, फूल इत्यादि चीजें देखी जाए तो आपका दिन अच्छे से कट जाता है।

Back to top button