अध्यात्म

जानिए वास्तु के अनुसार घर में कौन-कौन से पौधे लगाने से आती है सुख-शांति!

वास्तु एक बहुत ही कमाल की विद्या है, जो हमें बताती है कि घर कैसे बनाना चाहिए और घर में क्या-क्या किस जगह रखना चाहिए। वास्तु का पालन करने वाले लोग हमेशा अपने घर को वास्तु के अनुसार ही बनाते हैं और सुखी रहते हैं। आप तो जानते ही हैं कि घर में पेड़-पौधे लगाने से घर की खूबसूरती में चार चाँद लग जाता है। लेकिन वास्तु हमें ये भी बताता है कि कौन से पौधे लगाने चाहिए और कौन से नहीं।
अगर घर में पौधे लगा रहे हैं तो किस स्थान पर लगा रहे हैं, इसका भी फर्क पड़ता है। ऐसा ना करने पर घर में आर्थिक, शारीरिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आइये जानते हैं पौधों के बारे में वास्तु क्या कहता है।

घर में ये पौधे और इस दिशा में लगायें:
*-तुलसी:

gardening according vastu

तुलसी एक औषधीय गुणों से युक्त पौधा होता है, जो लगभग हर घर में पाया जाता है। इस पौधे को घर के पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि अगर घर की इस दिशा में तुलसी का पौधा लगाया जाता है तो घर में तरक्की होती है।

 

*- ऊँचे पौधे:

gardening according vastu

वास्तु के अनुसार अगर आप ऊँचा पौधा लगाना चाहते हैं तो उसे घर के दक्षिणी या पक्षिमी दिशा में लगाना चाहिए। बड़े पौधों को ऐसी दिशा में लगाना चाहिए जहाँ उन्हें सूरज की अच्छी रौशनी मिल सके। ऐसा करने से घर के किसी भी सदस्य के काम में कोई बाधा उत्पन्न नहीं होती है।

*- छोटे पौधे:

gardening according vastu

अगर आप घर में छोटा पौधा लगाना चाहते हैं तो उसे आप घर के पूर्व दिशा में या उत्तर दिशा में लगा सकते हैं। छोटे पौधों के लिए ये दिशा वास्तु के हिसाब से एकदम सही मानी जाती है।

 

*- कांटेदार पौधे:

gardening according vastu

भूलकर भी घर के अन्दर कांटेदार पौधे नहीं लगाना चाहिए। हालांकि आप गुलाब का पौधा घर में लगा सकते हैं, लेकिन इसके अलावा कोई भी कांटेदार पौधा घर के अन्दर लगाना घर की परेशानियों को बढ़ा सकता है।

 

*- दुधिया पेड़-पौधे:

gardening according vastu

वास्तु के अनुसार दुधिया पेड़-पौधे कभी भी घर के आँगन में नहीं लगाने चाहिए। जिस घर के आंगन में यह पौधा होता है, वहाँ के लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है।
आप पौधा लगाते समय इस बात का भी ध्यान रखें की घर के ठीक सामने या बीच में कोई भी पौधा ना लगाएं। वास्तु कहता है कि इस जगह पर पेड़-पौधे लगाने से घर में नकारात्मक शक्तियों का वास होता है।

Back to top button