समाचार

नीरव मोदी की गिरफ्तारी पर लोगों ने सोशल मीडिया पर ली फिरकी, बोलें ‘राहुल-माल्या का हाल तो..’

बुधवार को भगौड़े नीरव मोदी को लंदन में गिरफ्तार किया गया, जिसके बाद उसे जमानत भी नहीं मिली। जी हां, नीरव मोदी को 29 मार्च तक लंदन की जेल में रहना पड़ेगा, क्योंकि फिलहाल उसे जमानत नहीं मिली है। लंदन में नीरव मोदी के गिरफ्तार होने की वजह से भारत में होली का रंग और भी ज्यादा गहरा हो गया है। हर कोई नीरव मोदी के गिरफ्तार होने की खबर सुनते ही खुश हो गया। इतना ही नहीं, जब लंदन की कोर्ट ने उसे जमानत नहीं दिया, तो सवा सौ करोड़ भारतीयों में खुशी की लहर दौड़ गई। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

सोशल मीडिया पर इस तरह मनाई गई खुशियां

नीरव मोदी की गिरफ्तारी की खबर सुनते ही सोशल मीडिया पर लोग अपनी राय देने लगे और ट्विटर पर तरह तरह के मीम्स बनने लगे। इतना ही नहीं,  इससे पहले विजय माल्या के गिरफ्तार होने की खबर भी सोशल मीडिया पर खुशी की ही खबर साबित हुई थी। अब नीरव मोदी के गिरफ्तारी का जश्न इस तरह से मनाया जा रहा है –

1. विजय के बाद नीरव हुआ गिरफ्तार

2. भारतीय मीडिया का हाल

3. कांग्रेसियों का हाल… ये क्या हो गया…

4. नीरव का इंतजार करते पीएनबी कर्मचारी

5. ऐसा पकड़ा नीरव मोदी

बताते चलें की नीरव मोदी की गिरफ्तारी का इंतजार भारत को कई महीनों से था। इतना ही नहीं, जब से नीरव मोदी देश को लूट कर भागा है, तब से ही हर भारतीय को उसका इंतजार था। हालांकि, अभी यह इंतजार थोड़ा और लंबा हो सकता है, क्योंकि नीरव मोदी को भारत कब लाया जायेगा, इस बारे में फिलहाल कुछ खबर नहीं है। बता दें कि नीरव मोदी को लंदन की कोर्ट ने 29 मार्च तक जेल में रहने का आदेश दिया है और उसके बाद अगली सुनवाई के बाद ही तय होगा कि उसे जमानत मिलेगी या नहीं।

नीरव मोदी के गिरफ्तारी के बाद देश में कई तरह के राजनीतिक बयान सामने आ रहे हैं। जहां एक तरफ सत्ता पक्ष इसे अपनी उपलब्धि के तौर पर गिना रही है, तो वहीं विपक्ष इसे चुनावी स्टंट बता रही है और कह रही है कि चुनाव के बाद फिर से नीरव मोदी कहीं लापता हो जाएगा, जिस तरह से विजय माल्या अभी तक स्वदेश लौट कर नहीं आया है, वैसे ही नीरव मोदी का भी हाल होगा।

Back to top button