समाचार

खुद को IPS अधिकारी बता महिला से किया प्यार का इजहार, फिर ठग लिए एक लाख

एक लड़के ने खुद को आईपीएस अधिकारी बताकर एक महिला से प्यार करने का दिखावा किया और उस महिला से एक लाख रुपए भी ठग लिए। जिसके बाद महिला ने इस शख्स के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज करवाया। केस दर्ज करवाने के बाद इस महिला के सामने कई सारे चौंकाने वाले खुलास पुलिस द्वारा किए गए। दरअसल दिल्ली में रहने वाली इस  24 वर्षीय महिला की मुलाकात कुछ समय पहले एक लड़के से हुई थी और उस लड़के ने खुद को आईपीएस अधिकारी बता इस महिला से दोस्ती कर ली थी। महिला से दोस्ती करने के बाद इस शख्स ने उससे कई सारे झूठे वादे भी किए। जब इस लड़के ने महिला से किए एक भी वादे को पूरा नहीं किया और उलटा उससे पैसे ठग लिए जब जाकर इस महिला ने इसकी शिकायत पुलिस में की।

किया नौकरी दिलवाने का वादा

महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी मुलाकात एक व्यक्ति से जिम में हुई थी और उस व्यक्ति ने खुद को आईपीएस अधिकारी बताया था और उससे दोस्ती कर ली। दोस्ती करने के बाद इस व्यक्ति ने महिला से अपने प्यारा का इजहार किया और उसको कहा कि वो उससे बेहद प्यार करता है। मगर उससे शादी नहीं कर सकते है। जब महिला ने उससे शादी ना करने की वजह पूछी तो इसने कहा कि उसके कैंसर है। जिसके कारण वो शादी करने से मना कर रहा है। महिला को अपने प्यार में फसाने के लिए इसने महिला से वादा भी किया वो मरने से पहले उसकी सरकारी नौकरी लगवा देगा। महिला जब इसकी बातों में अच्छे से फंस गई तो इसने महिला से एक लाख रुपए भी मांग लिए और महिला ने बिना कोई सवाल किए उसे इतनी बड़ी राशि दे दी।

महिला से बात करना बंद किया

महिला से पैसे लेने के बाद आरोपी ने उससे बात करना बंद कर दिया। महिला के अनुसार उसने कई बार आरोपी को फोन किया मगर उसने एक भी फोन उठाया नहीं। वहीं कुछ दिनों बाद ये आरोपी महिला से मिलने के लिए शोरूम में चले गया जहां पर ये महिला काम करती थी। मगर महिला ने इससे मिलने से मना कर दिया। इस आरोप को जब शोरूम के गार्ड ने रोकना चाहा तो इसने उसको धमकी दी और कहा कि वो एक आईपीएस अधिकारी और चाहे तो उनका शोरूम बंद करवा सकता है।

किया महिला का पीछा

इस आरोपी ने महिला को खूब परेशान किया और उसका पीछा करना शुरू कर दिया। इसी दौरान इस आरोपी ने महिला को कई सारी धमकी भी दी। बार बार मिल रही इन्हीं धमकियों से तंग आकर महिला ने पुलिस में इसके खिलाफ केस दर्ज करवा दिया। पुलिस ने जब इस मामले की जांच की तो पाया कि इस व्यक्ति का असल नाम राज  है और ये किराड़ी का रहने वाला है। जो कि एक ड्राइवर है और लोगों को खुद को आईपीएस अधिकारी बताता है। महिला ने जिस दिन इसके खिलाफ केस दर्ज करवाया था पुलिस ने इसे उसी दिन गिरफ्तार कर लिया था और इसपर धोखाधड़ी का केस बनाया गया है।

Back to top button