दिलचस्प

बेवफा गर्लफ्रेंड से बदला लेने के लिए बॉयफ्रेंड ने पार की सारी हदें, इस तरह से लिया बेवफाई का बदला-देखें वीडियो

प्यार में दिल टूटने के बाद कई लोग अपनी जिंदगी में आगे बढ़ जाते हैं और अपने प्यार को भूल जाते हैं। जबकि कुछ लोग प्यार में धोखा मिलने के बाद अपने प्यार से बदला लेने का मन बना लेते हैं। प्यार में धोखा खाए एक लड़के ने ऐसा ही कुछ किया है और अपनी गर्लफ्रेंड से अनोखे ढंग से बदला लिया है। अपनी गर्लफ्रेंड से बेवफाई मिलने के बाद इस लड़के ने सड़क पर अपनी गर्लफ्रेंड का पोस्टर लगवा दिया है। जिसमें इसने अपनी गर्लफ्रेंड की तस्वीर लगाते हुए ये लिखा है कि ये अपनी प्रेमिका से ब्रेकअप कर रहा है।

क्या लिखा है पोस्टर पर

इंडोनेशिया देश में रहने वाले इस लड़के ने सड़क पर लगे एक बिलबोर्ड को रेंट पर लिया और फिर उस बिलबोर्ड पर इसने अपनी गर्लफ्रेंड की एक बड़ी सी फोटो लगवा दी और उस फोटो के नीचे ही अपनी गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप की जानकारी भी लिखवा दी। इस लड़के ने बिलबोर्ड पर लिखा है कि “तुमने मेरा दिल तोड़ा है, मुझे धोखा दिया, मैं तुमसे ब्रेकअप करना चाहता हूं।” लड़के की और से लिखे गए इस संदेश से साफ है कि उसकी गर्लफ्रेंड ने उसे प्यार में धोखा दिया है और इस धोखे का बदला इस प्रेमी ने इस तरह से लिया है। इस प्रेमी ने इस बिलबोर्ड को एक बड़ी सड़क पर लगावाया है। जहां पर कई संख्या में लोग आते जाते हैं।

हो रही है वीडियो वायरल

इस लड़के के ब्रेकअप से जुड़ी एक वीडियो भी सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है और इस वीडियो में इस लड़के की गर्लफ्रेंड अपनी फोटो सड़क पर लगे बिलबोर्ड पर देखकर काफी हैरान है। इस वीडियो में लड़की की परेशानी उसके चेहरे पर साफ नजर आ रही है और ये लड़की परेशान होकर अपने बॉयफ्रेंड से इस बात को लेकर खूब लड़ाई कर रही है। इन दोनों की लड़ाई को देख सड़क पर जा रहा एक व्यक्ति इनकी लड़ाई को हल करवाने की कोशिश करते हुए भी इस वीडियो में नजर आ रहा है। लेकिन ये दोनों इस व्यक्ति की बात भी नहीं सुन रहे हैं।

https://twitter.com/myxzyptlx/status/1104306786683645957

गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड की लड़ाई की ये पूरी वीडियो  15 सेकंड की है और ये वीडियो ट्विटर पर वायरल हो रही है। इस वीडियो को 9 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। जबकि इस वीडियो को  30,000 रीट्वीट और 18,000 से अधिक लाइक ट्विटर पर मिले हैं। ट्विटर के अलावा ये वीडियो फेसबुक पर भी वायरल हो रही है। हालांकि कुछ लोग इस वीडियो को एक ड्रामा बता रहे हैं और इसको एक पब्लिक स्टंट करार दे रहे हैं। जबकि कई लोगों को ये वीडियो काफी मजेदार लग रही है।

गौरतलब है कि ऐसे कई मामले सुनने को मिलते रहते हैं जहां पर ब्रेकअप होने के बाद लड़की या फिर लड़का एक दूसरे से बदला लेने के लिए कुछ ना कुछ अजीब हरकत जरूर करते हैं। लेकिन बिलबोर्ड पर अपनी बेवफा गर्लफ्रेंड की फोटो  लगाकर उससे ब्रेकअप करने की ये हरकत एकदम अलग है और शायद ही पहले किसी ने इस तरह से अपनी गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप किया हो।

Back to top button