राशिफल

साप्ताहिक राशिफल: हनुमान जी की कृपा से इस सप्ताह हीरे की तरह चमकेगा पांच राशियों का भाग्य

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? इस सप्ताह हमारे सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 18 मार्च से 24 मार्च तक

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

इस सप्ताह आप वाहन मशीनरी का प्रयोग सतर्कता से करें। सहनशक्ति से काम लें और कार्यक्षेत्र में दूसरों के सामने अपने को असहज महसूस न होने दें। माता पिता के व्यवहार से मन दुखी होगा। परिजनों से पुराने विवाद ख़त्म होंगे। मानसिक तनाव बना रहेगा। इस सप्ताह आप अपनी जिंदगी में किसी ऐसे व्यक्ति के आने की उम्मीद कर सकते हैं, जो अच्छे के लिए आपके जीवन में बहुत कुछ बदल देगा।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंधों में तनाव व गलतफहमी रहेगी।

करियर के विषय में : बेरोजगार लोगों को मनचाही नौकरी या जॉब मिलने की सम्भावना है।

हेल्थ के विषय में : लापरवाही से चोट लगने की संभावना है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

इस सप्ताह नीतियों में परिवर्तन करते हुए व्यावसायिक लाभ लें पाएंगे। किसी महत्वाकांक्षी योजना की शुरूआत होगी। सही समय पर सही निर्णय लें। जल्दबाजी में कार्य बिगड़ सकते है। वाहन सुख मिलेगा। नए लोगों से संबंध बनेंगे। पारिवारिक समारोह में महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। इस सप्ताह आप को सतर्क रहने की आवश्यकता है वरना धन की हानि हो सकती है।

प्यार के विषय में : आपका जीवनसाथी आपकी सहायता करेगा और मददगार साबित होगा।

करियर के विषय में : नौकरी में यात्रा पर जाना हो सकता है।

हेल्थ के विषय में : सेहत भी ठीक-ठाक रहेगी। पूरी नींद लें। खान-पान में सावधानी रखेंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में आप एक सीढ़ी आगे बढ़ेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। दीर्घावधि निवेश से बचिए और अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ खुशी के पल बिताएँ। आप जुबान पर काबू रखें वरना अपने प्रियजनों को ठेस पहुंचा बैठेंगे। आपसी संबंधो में मधुरता बढ़ेगी। जोखिम भरे काम को करने से बचें। आस पड़ोसियों से विवाद संभव है। व्यापारियों के लिए समय अच्छा है।

प्यार के विषय में : आपके प्रेम से संबंधित जो मामले थे वो इस सप्ताह सुलझ सकते हैं।

करियर के विषय में : इस सप्ताह आपके काम निपट जाएंगे। जॉब के ऑफर भी मिलेंगे।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य की दृष्टि से सप्ताह मध्यम रहेगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

इस सप्ताह कर्क राशि वालों को एजुकेशन में सार्थक परिणाम मिल सकते हैं। अपने काम और प्राथमिकताओं पर ध्यान एकाग्र करें। स्थितियां और घटनाएं इस प्रकार बदलेंगे कि आपको पहले से सोच समझकर लिया गया एक फैसला बदलना पड़ सकता है। जो व्यक्ति करियर या सामाजिक संबंधों के लिहाज से आपके लिए खास है, वह आपसे प्रभावित हो सकता है जिससे आपकी सैलेरी या इनकम भी बढ़ सकती है।

प्यार के विषय में : जीवनसाथी के साथ रोजाना की खटपट इस सप्ताह खत्म हो जाएगी।

करियर के विषय में : प्रतियोगी परीक्षाओं में सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद हैं।

हेल्थ के विषय में : अपने स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा चिंता न करें, क्योंकि इससे आपकी बीमारी और बिगड़ सकती है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

इस सप्ताह आपके हुए कार्य बन सकते हैं। वित्तीय स्थिति में सुधार भी संभव है। निजी संबंध सहायक रह सकते हैं। यह सप्ताह प्रसन्नता पूर्वक बीतेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। करीबी लोगों के साथ संबंधों में सुधार होने के योग हैं। करियर में आगे बढ़ने के रास्ते खुलेंगे पैसा खर्चा होगा और ये आपके लिए अच्छा भी रहेगा। करीबी लोगों के लिए कुछ त्याग करना पड़े, तो संकोच न करें।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह ज्यादा अच्छा नहीं कहा जा सकता है।

करियर के विषय में : करियर और व्यावसायिक कार्यकलापों में ध्यान केंद्रित करने के लिए अनुकूल सप्ताह है।

हेल्थ के विषय में : अनुशासित दिनचर्या के कारण आप कई सारी बीमारियों से दूर रह सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

इस सप्ताह आप जन कल्याणकारी कार्य में अपना सहयोग देंगे। आपके व्यापार और व्यवसाय के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनेंगी। विरोधी लोग आपके सामने घुटने टेक सकते हैं। किसी उलझी हुई स्थिति को सुलझाने में आप सफल रहेंगे। अपने प्रेमीजनों की जरूरतों और उनकी बातों को समझने की कोशिश करें। आप अपनी कोशिशों में बहुत हद तक सफल रहेंगे।

प्यार के विषय में : प्रेमी या जीवनसाथी के संग खुश व आनंदित रहेंगे। घर परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।

करियर के विषय में : विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। व्यापारियों और नौकरी पेशावालों को आर्थिक लाभ होगा।

हेल्थ के विषय में : सेहत संबन्धी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। लंबी यात्रा करने से बचें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस सप्ताह आपके दोस्तों और परिवारजनों के साथ रिश्ते में सुधर आएगा। नकारात्मक विचार आपको परेशान कर सकते हैं। इस सप्ताह यात्रा का कार्यक्रम भी बन सकता है। रुके हुए काम भी समय से पूरे हो जाएंगे। छोटी परेशानियां आपको घेरे रहेंगी। रुके हुए कामों की शुरुआत हो सकती है। आपके विचारों को सम्मान मिल सकता है। अचानक फायदा होने के योग हैं।

प्यार के विषय में : प्यार-मोहब्बत की नजरिए से आपका बेहतरीन सप्ताह है।

करियर के विषय में : नौकरी और बिजनेस के लिए सामान्य सप्ताह है। स्टूडेंट्स को हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

हेल्थ के विषय में : सेहत के मामले में सप्ताह अच्छा है। पुराने रोगों से छुटकारा मिल सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस सप्ताह वृश्चिक राशि वाले जमीन, जायदाद के कार्यों में सावधानी रखिएगा। कार्य में सफलता और प्रतिस्पर्धियों पर विजय मिलने से आपके मन में प्रसन्नता छाई रहेगी। कार्य-व्यवसाय एवं मान-सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार के सदस्यों के साथ इस सप्ताह मेलजोल बना रहेगा। साथ काम करने वालों का सहयोग कम मिल सकता है।

प्यार के विषय में : शादीयोग्य लोगों के लिए शादी को लेकर सकारात्मक माहौल बन सकता है।

करियर के विषय में : नौकरी की तलाश कर रहे हैं लोगों के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा रहेगा क्योंकि उनको अच्छा अवसर मिल सकता है।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आप चुस्ती और स्वास्थ्य के प्रति अधिक जागृत रहेंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

इस सप्ताह आप प्यार के मामले में सामाजिक बंधन तोड़ने से बचें। जटिल कार्यों का निष्पादन होगा और लाभदायक उपक्रमों का संचालन भी होगा। साहित्य एवं कला में आपकी रुचि रहेगी। आप खुश रहेंगे। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। बौद्धिक चर्चाओं से दूर रहने की कोशिश करें। यात्रा-प्रवास पर जा सकते हैं। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम होने की संभावना है।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह कोई अन्य व्यक्ति आपके प्यार के जीवन में हस्तक्षेप करने की कोशिश कर सकता है।

करियर के विषय में : सोच समझकर निवेश करें। प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलेगी।

हेल्थ के विषय में : थकान और आलस्य हो सकता है। पुरानी बीमारी को लेकर लापरवाही न करें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

लंबे समय से रुके हुए कार्य इस सप्ताह पूरे होंगे। आपके आय के साधन में वृद्धि होगी। भगवान सूर्य को जल चढाएं। साथ में गरीब कन्याओ को भोजन खिलाएं, लाभ होंगा। जोख़िम भरे काम नुकसान दे सकते हैं। दूसरों के विवाद से बचें। यात्रा आपके लिए आनंद दायक रहेगी। आर्थिक तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। धर्म व शुभ कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा।

प्यार के विषय में : पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। सम्मान और प्यार मिल सकता है।

करियर के विषय में : कार्यक्षेत्र में काम करने वाले विपरीत लिंग के लोगों से फायदा होगा।

हेल्थ के विषय में : खाने में थोड़ी सतर्कता बरतें। बाहर के खाने से थोड़ा परहेज करें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

इस सप्ताह भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। आपको पैतृक संपत्ति मिल सकती है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यह संपत्ति आपके द्वारा कमाई नहीं गई है बल्कि यह किसी पूर्वजों की मेहनत का नतीजा है। दोस्तों के साथ कुछ दिलचस्प और रोमांचक समय बिताने के लिए अच्छा समय है।

प्यार के विषय में : प्रेमी युगल के लिए चुनौतीपूर्ण सप्ताह रहेगा।

करियर के विषय में : प्रॉपर्टी का काम करने वाले लोग रियल मार्केट के आगे कमजोर साबित हो सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : सेहत में सुधार हो सकता है। ठंडी-गरम चीजें खाने में सावधानी रखें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

इस सप्ताह कोई भी लेन-देन सावधानी से करें। एकतरफा प्यार आपको निराश कर सकता है। नई योजनाएँ आकर्षक होंगी और अच्छी आमदनी का जरिया साबित होंगी। यात्राओं से तुरंत लाभ तो नहीं होगा, लेकिन इसके चलते अच्छे भविष्य की नींव रखी जाएगी। जीवनसाथी से सहयोग तथा लाभ की संभावना बन रही है, फिर भी कुछ मामलों में विवाद उत्पन्न हो सकता है।

प्यार के विषय में : जीवनसाथी से रोमांटिक पल का आनंद उठाने का अवसर मिलेगा।

करियर के विषय में : आर्थिक नजरिए से आपके लिए यह सप्ताह अनुकूल हो सकता है।

हेल्थ के विषय में : सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं, संभलकर रहें। आपकी दिनचर्या भी डिस्टर्ब हो सकती है।

आपने साप्ताहिक राशिफल 18 मार्च से 24 मार्च का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को साप्ताहिक राशिफल 18 मार्च से 24 मार्च का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘साप्ताहिक राशिफल 18 मार्च से 24 मार्च’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : होली 2019: इस शुभ मुहुर्त में ही करें होलिका दहन, साथ ही इन पौराणिक नियमों का रखें ध्यान

Back to top button