दिलचस्प

भिखारी महिला का शिक्षा स्तर जानकर हैरान हो गए अधिकारी, उड़ गए सबके होश

हमारे देश के हर राज्य की सड़कों पर, मंदिरों के बाहर और घूमने फिरने वाली जगहों पर आप लोगों को भिखारी जरूर दिखते हैं, जो कि आप लोगों से पैसे मांगते हैं। अक्सर इन भिखारियों को हम या तो पैसे दे देते हैं या फिर इनको डांट मार देते हैं। हमें लगता है कि ये भिखारी कुछ काम क्यों नहीं करते हैं और पढ़ लिख कर अपनी जिंदगी बेहतर क्यों नहीं बनाते। लेकिन ऐसे कई सारे भिखारी हैं जो कि पढ़े लिखे हुए हैं और वो अपनी मजबूरी के कारण भीख मांग रहे हैं, हाल ही में एक ऐसी ही महिला भिखारी की कहानी सबके सामने आई है जो कि काफी पढ़ी लिखी है मगर भीख मांगने पर मजबूर है। इस महिला का शिक्षा स्तर जानने के बाद हर कोई हैरान हो गया है। क्योंकि शायद ही किसी ने ये कल्पना की थी कि कोई भिखारी इतना पढ़ा लिखा निकल सकता है।

दरअसल मध्य प्रदेश में आजकल खुशहाल नौनिहाल अभियान चलाया जा रहा है और इस अभियान के तहत भीख मांग रही महिलाओं और बच्चों को आजाद करवाया जा रहा और उनको एक बेहतर जीवन देने की कोशिश की जा रही है। इस अभियान की एक टीम का सामना जब एक महिला भिखारी से हुआ तो इस टीम ने उस महिला से कुछ सवाल करना शुरू कर दिए और फार्म भरने लगी। इसी बीच इस महिला भिखारी ने इस टीम से कहा की उसे पहले फार्म दिखाया जाए। फार्म देखने के बाद इस महिला भिखारी ने उसे अच्छे से पढ़ा और फिर इस फार्म में भरी जानकारी को सही बताकर इसे वापस कर दिया। ये महिला भिखारी जिस तरह से ये फार्म पढ़ रही थी उसको देखकर अभियान की टीम के सदस्य हैरान हो गए और इन सदस्यों ने महिला से उसकी पढ़ाई के बारे में पूछा।

12 वीं कक्षा कर रखी है पास

महिला भिखारी ने टीम को बताया की वो पढ़ी लिखी है और उसने 12 वीं कक्षा पास कर रखी है। महिला भिखारी का शिक्षा स्तर जानकार टीम हैरान रहे गई और सोच में पड़ गई कि अगर ये इतनी पढ़ी लिखी है तो फिर भीख क्यों मांग रही है। ये चाहे तो इसे अच्छी नौकरी मिल सकती है। इस टीम ने महिला भिखारी से उसके भीख मांगने का कारण पूछा तो उसने अपना दुख बताते हुए कहा कि वो अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए ये सब कर रही है।

बच्चों को पढ़ाने के लिए मांग रही है भीख

इस महिला भिखारी के अनुसार उसको दो बच्चें हैं जिनमें से एक लड़का और लड़की है। इसका लड़का इस वक्त स्कूल जाता है और वो 10 साल का है। अपने लड़के की पढ़ाई का खर्च उठाने के लिए उसे भीख मांगने पर मजबूर होना पड़ा है। वहीं इस महिला की एक तीन साल की एक लड़की भी है जो कि इस महिला के साथ भीख मांगा करती है। इस महिला भिखारी के पति की मौत के बाद से इसपर ही अपने घर का पूरा खर्च उठाने की जिम्मेदारी आ गई थी और ये अब भीख मांगकर अपने बच्चों की पढ़ाई और घर का खर्च निकल रही है।

Back to top button