दिलचस्प

रूस की इन लड़कियों का भारत प्रेम देखकर चौंक जायेंगे आप, किया राजस्थानी गाने पर डांस….. देखें वीडियो!

भारत और रूस के रिश्ते किसी से छुपे हुए नहीं हैं। दोनों के बीच दोस्ती पिछले कई सालों से हैं। भारत और रूस एक दुसरे की हमेशा मदद करते हैं। दोनों में से किसी को भी अगर कोई जरुरत होती है तो साथ-साथ होते हैं। रूस ने भारत को रक्षा के क्षेत्र में काफी मदद की है। रूस भारत की आतंक के खिलाफ हो रही लड़ाई में भी साथ देता है। भारत और रूस की सरकार ही नहीं, बल्कि दोनों देशों के लोग भी एक दुसरे को खूब पसंद करते हैं। यही वजह है कि हर साल रूस से हजारो लोग भारत भ्रमण के लिए आते हैं और भारत से हजारों लोग रूस जाते हैं।

देशों के बीच खूब होता है सांस्कृतिक आदान-प्रदान:

दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान भी खूब होता है। एक दुसरे देशों की संस्कृतियों को भी अपनाया जा रहा है। शायद इसीलिए रूस में भारत की संस्कृति खूब सराही जाती है और लोग उसे अपना भी रहे हैं। आज हम आपको एक ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जिसे देखने के बाद आपको भी यकीन हो जायेगा कि मैं सच बोल रहा हूँ। दरअसल यह वीडियो एक डांस का है, जिसमे कुछ रुसी लडकियाँ रास्थान के लोकगीत पर डांस कर रही हैं।

राजस्थानी लोकगीत पर किया जबरदस्त डांस:

आपको बता दें रूस में भारतीय गाने खूब सुने जाते हैं और लोग इन गानों पर डांस भी करते हैं। एक कार्यक्रम के दौरान कुछ रूस की लड़कियों ने राजस्थानी लोकगीत पर जबरदस्त परफॉरमेंस दिया। उनको देखने के बाद कोई कह ही नहीं सकता है कि कोई विदेशी लड़की किसी लोकगीत पर इतना बेहतरीन डांस कर सकती है। आपको बता दें बहुत से रुसी लोग रास्थान की संस्कृति से काफी प्रभावित हैं और वह रास्थानी नृत्य के भी दीवाने हैं।

लोगों के उल्लास का नहीं रहा ठिकाना:

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक कार्यक्रम के दौरान कुछ रूसी लडकियाँ राजस्थानी गाने पर डांस कर रही हैं। उनका डांस देखकर लोगों के उल्लास का ठिकाना नहीं रहा। डांस देखने आये लोगों में से किसी को भी यह उम्मीद नहीं थी कि ये लडकियाँ इतना बेहतरीन डांस कर सकती हैं।

वीडियो देखें:

https://www.youtube.com/watch?v=NjHW4Qhxjes

Back to top button