दिलचस्प

सिर्फ भारत का ही त्यौहार नहीं है होली, इन 8 देशों में भी जमकर खेला जाता है रंग

होली रंगों और खुशियों का ऐसा त्यौहार है जिसका इंतजार पूरा देश करता है। इस साल होली 21 मार्च को मनाई जा रही है। इन रंगों में लोग अपने पूराने शिकवे गिले भूलाकर एक दूसरे को रंग लगाते हैं औऱ मिठाई खिलाते हैं। इस दिन लोग सुबह पहले रंगों से खेलते हैं औऱ फिर शाम को एक दूसरे से मुलाकात करने एक दूसरे के घर जाते हैं। आप भी यही जानते होंगे की प्यार और भाईचारे का ये त्यौहार सिर्फ भारत में मनाया जाता है, लेकिन ऐसा नहीं है। सात समंदर पार विदेशों में होली का त्यौहार मनाया जाता है। आपको बताते हैं कि कहां कहां औऱ किस नाम से ये त्यौहार मनाए जाते हैं।

अफ्रीका का ओमेना बोंगा

होली सिर्फ रंगों का त्यौहार नहीं है। एक दिन पहले होलिका दहन होता है। इसमें हम गेंहूं के दाने, जौं, कुछ फसल औऱ मिठाईयां डालते हैं उसी तरह से अफ्रीका के लोग ओमेन बोंगा नाम से इस त्यौहार को मनाते हैं। यहां पर होलिका दहन मनाया जाता हैं। इस दिन एक जंगली देवता को जलाते हैं। इस देवता को प्रिन बोंगा कहते हैं। इसे जलाकर लोग इसके अगल बगल नाचते हैं और अपनी नई फसल की खुशियां मनाते हैं।

श्रीलंका

भारत की तरह ही श्रीलंका में होली मनाई जाती हैं। वहां भी रंग औऱ गुलाल लेकर लोग एक दूसरे को लगाते हैं औऱ होली का त्यौहार मनाते हैं।

चेकोस्लोवाकिया में बलिया कनौसे

हमारे देश में रंग के त्यौहार को होली कहते हैं वहीं चेकोस्लोवाकिया में इसे बलिया कनौसे के नाम से मनाया जाता है। यहां पर लोग इस दिन आपस में एक दूसरे को रंग लगाते हैं। गुलाल लगाते हैं औऱ खुशी मनाते हैं। भारत की तरह यहां भी सारी दुश्मनी भूलकर लोग एक दूसरे पर रंग डालते हैं और आपसी मतभेद मिटाते हैं।

होली गार्डेन

स्पेन में भी बिल्कुल भारत की तरह  होली मनाई जाती हैं। रंगों औऱ खुशियों से प्रभावित होकर स्पेन के इबिजा में होली की तरह यहां होली गार्डेन फेस्टिवल मनाया जाता है। यहां पर लोग रंगों से कहीं ज्यादा गुलाल औऱ अबीर से होली मनाते हैं।

पोलेंड का अर्सीना त्यौहार

पोलैंड में होली की त्यौहार अर्सीना नाम के त्यौहार की तरह मनाया जाता है। इस दिन लोग एक दूसरे पर रंग डालते हैं औऱ नाचते गाते हैं।यहां दुश्मनी की कोई जगह नहीं होती है।

कलरजाम

टेक्सस में होली की तरह ही कलरजाम नाम का पर्व मनाया जाता है। हमारी तरह ही यहां के लोग भी इस दिन सुबह सुबह पहले रंग खेलते हैं और नाच गाने के साथ रंगों में डूबे रहते हैं। अबीर गुलाल के साथ साथ पानी वाले रंगों का भी इस्तेमाल होता है।

फेस्टिवल ऑफ कलर

हिप्पियों के लिए होली का त्यौहार खास होता है। हम जिसे होली कहते हें वहां के लोग इसे फेस्टिवल ऑफ कलर के नाम से जाना जाता है। इस दिन लोग एक दूसरे को रंग लगाते हैं औऱ इस त्यौहार को धूमधाम से नाच कर मनाते हैं।

लाइफ इन कलर

रंगों में बात ही कुछ ऐसी होती है कि लगाने वाले औऱ लगने वाले दोनों के चेहरे पर मुस्कान लगा दी जाती हैं। एक बार फ्लोरिडा के एक कॉलेज में ऐसे ही एक कलर पार्टी मनाई गई थी। इस पार्टी को इतना पसंद किया गया की लाइफ इन कलर नाम से कलर पार्टी चलाने का चलन पूरे देश में चल गया।

यह भी पढ़ें

Back to top button