स्वास्थ्य

क्या गर्मी के मौसम में अंडे का सेवन करना सेहत के लिए होता है खराब?

अंडा खाना सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है ये हर कोई जानता है। लेकिन इसके बावजूद भी कई लोग गर्मी के मौसम में इसका सेवन करना बंद कर देते हैं। क्योंकि उनको ऐसा लगता है कि गर्मी के मौसम में अंडे का सेवन करना सेहत के लिए सही नहीं होता है। लेकिन लोगों की ये सोच एकदम गलत है और इसका सेवन गर्मी के मौसम में भी किया जा सकते हैं। हालांकि गर्मी के समय इनको खाते समय  कुछ चीजों का ध्यान रखना पड़ता है।

काफी ताकतवर होते हैं अंडे

अंडे के अंदर अधिक मात्रा में  कैल्शियम और आयरन मौजूद होता है जिसके चलते अंडे को सबसे ताकतवर चीज माना जाता है। इसलिए हर किसी व्यक्ति को रोज कम से कम एक अंडे खाने की सलाह दी जाती है। किसी तरह की बीमारी होने पर डॉक्टर भी मरीजों को अपनी डाइट में इसे शामिल करने को जरूर कहते हैं। क्योंकि अंडे को खाने से शरीर को एक साथ कई तरह के पौषक तत्वों मिल जाते हैं। अंडे के इतने हल्दी होने के बाद भी लोगों के दिमाग में गर्मी के समय इसका सेवन करने को लेकर सवाल बना रहता हैं। कई लोग केवल सर्दी के समय में ही इसका सेवन किया करते हैं और गर्मी आते ही इसको खाना बंद कर देते हैं।

क्‍या गर्मी में अंडे का सेवन करना चाहिए

जो लोग गर्मी के समय अंडे नहीं खाने की धारण रखते हैं उनकी ये धारण एकदम गलत होते हैं। क्योंकि जिस तरह से आप सर्दी के समय में इनका सेवन खुलकर करते सकते हैं उसकी तरह से गर्मी के समय में भी आप इसको खा सकते हैं। गर्मी के मौसम में इसे खाने से शरीर को किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचता है। डॉक्टरों के मुताबिक गर्मी के मौसम में अंडे का सेवन किया जा सकता है। हालांकि आप इस मौसम के दौरान इनका सेवन ज्यादा अधिक ना करें और संतुलित मात्रा में ही इन्हें खाएं।गर्मी के मौसम में अधिक अंडे का सेवन करने से बेचैनी हो सकती है। अंडा खाने से शरीर में गर्मी उत्पन्न होती है, इसलिए गर्म मौसम में सर्दी के मौसम के मुकाबले अंडे थोड़े कम खाने की सलाह दी जाती हैं।

आप गर्मी के मौसम में भी इनका सेवन कर सकते हैं। आप इस मौसम के दौरान एक दिन में अधिकतर दो ही अंडों का सेवन करें। वहीं अगर आपका शरीर गर्म रहता है तो आप एक दिन में केवल एक ही अंडा खाएं या फिर एक दिन छोड़कर इनका सेवन करें।

किस समय खाएं अंडे

गर्मी और सर्दी के मौसम में अंडे खाने का सबसे सही समय सुबह का ही होता है। इसलिए आप इसका सेवन सुबह नाशते के समय करें तो ज्यादा अच्छा होगा। उबला हुआ अंडा शरीर के लिए ज्यादा हल्दी माना जाता है। वहीं अगर आपको कच्चा अंडा आसानी से पच जाता है तो आप कच्चे अंडे को भी खा सकते हैं। हालांकि याद रहे कि कच्चा अंडा काफी भारी होता है और इसको पचान काफी मुश्किल हो जाता है। इसलिए सोच समझकर ही कच्चे अंडे का सेवन करें।

Back to top button