समाचार

रेल मंत्री को एक भाई ने किया ट्वीट कहा ‘मेरी बहन को बचा लो, ट्रेन में हो रहा है उसके साथ गलत..’

एक महिला के साथ रेल में सफर करते हुए हाल ही में छेड़छाड़ हुई है। बताया जा रहा है कि ये महिला ट्रेन में सफर कर रही थी और इस सफर के दौरान महिला के साथ कुछ लड़कों ने बदतमीजी करना शुरू कर दी। एक साथ इतने लोगों को देख ये महिला डर गई और इस महिला ने अपने भाई आदित्य को इस बात की जानकारी दी। जिसके बाद इस महिला के भाई ने रेलवे को ट्वीट किया और अपनी बहन के लिए मदद मांगी। ये ट्वीट करते ही रेलवे की और से तुरंत कार्रवाई कर महिला की मदद की गई।

अकेले कर रही थी सफर

ये महिला विशाखापट्टनम से नई दिल्ली की और जा रही 22415 सुपरफास्ट एसी एपी एक्सप्रेस में सफर कर रही थी। इस महिला ने ये ट्रेन भोपाल से पकड़ी थी और  इन्हें दिल्ली जाना था। ये महिला ट्रेन के 3 एसी कोच में सफर कर रही थी और इस कोच में इस महिला के अलावा 5 से 6 यात्री भी थे। महिला के भाई के अनुसार कुछ यात्रियों ने शराब पी रखी थी। शराब के नशे में इन लोगों ने उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया। इन लोगों की इस हरकत को देख महिला डर गई और उसने ने अपने भाई आदित्य को फोन कर जानकारी दी। बहन का फोने आने के बाद आदित्य ने सीधे रेल मंत्री को ट्वीट कर इस घटना की जानकारी दी और अपनी बहन के लिए मदद की मांगी।

आदित्य ने रेल मंत्री को ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘सर आपकी सहायता की जरूरत है, मेरी बहन  इस ट्रेन  22415 में सफर कर रही है और उसकी बर्थ पर छह लोग शराब पी रहे हैं और  मेरी बहन से गलत व्यवहार कर रहे हैं। इस वक्त मैं रांची में हूं और मैं हेल्पलेस  महसूस कर रहा हूं। आदित्य के इस ट्वीट के बाद एसपी जीआरपी की और से ट्वीट करके कहा गया कि सूचना के लिए धन्यवाद, आप निश्चित रहें आपकी बहन की मदद हेतु निरीक्षक सरकारी रेल पुलिस (जीआरपी) आगरा कैट को निर्देशित कर दिया गया है। ये ट्वीट करते ही जीआरपी ने कुछ ही देर के अंदर इस महिला की मदद की और इन लोगों से महिला को बचा लिया।

पकड़ा गया एक आरोपी

आगरा के एसपी जीआरपी की तरफ से दी जानकारी के अनुसार एक आर्मी के जवान को पकड़ गया है, जबकि उसका एक साथी फरार हो गया। जिसको पकड़ने की कोशिश की जा रही हैं। बताया जा रहा है कि ट्वीट आने के बाद सबसे पहले आदित्य से उसकी बहन का फोन नंबर लिया गया था और फिर जैसे ही ये ट्रेन आगरा कैंट स्टेशन पर आई तो  प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने इस महिला की मदद की। इस महिला के अलावा कोच में अन्य महिला भी थी। ट्रेन में रेलवे पुलिस को देख महिला ने इशारे से शराब पीए हुए यात्री के बारे में पुलिस को बताया। ट्रेन चलने के कारण एक आरोपी फरार हो गया जबकि एक को रेलवे पुलिस ने पकड़ लिया। रेलवे पुलिस ने जिस आरोपी को पकड़ा वो सेना का जवान है और झांसी में तैनात है। कैंट पुलिस ने इस आरोपी को पकड़ कर सेना पुलिस के सौंप दिया है।

Back to top button